मुरादाबाद: जज के पिता की हत्या में पुलिस की कार्रवाई तेज, हिस्ट्रीशीटर के दामाद और दोस्त गिरफ्तार
मुरादाबाद में जज के पिता और शहर के चर्चित कारोबारी की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के दामाद और उसके करीबी दोस्त को दबोचते हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड की साजिश से जुड़े अहम सुराग जुटाए हैं। वहीं मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
दरअसल बुलंदशहर की एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) आसमां सुल्ताना के पिता और अलवीना बेकरी के संचालक मोहम्मद असद (65) की शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को उनके साले और नागफनी थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद जफर ने अंजाम दिया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पारिवारिक संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
ये भी पढ़ें मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उदयपुर में मेवाड़ के इतिहास को जानाबताया जा रहा है कि घटना के वक्त मोहम्मद असद अपने दूसरे साले मजाहिर उर्फ डेनियल के साथ स्कूटी से तरावीह की नमाज पढ़ने जा रहे थे। जैसे ही वे बंगला गांव चौराहे के पास पहुंचे, तभी बाइक से आए आरोपी जफर ने असद की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही असद की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
इस मामले में चश्मदीद मजाहिर की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी जफर, उसके बेटों सैफुल और हुसैन, दामाद मोहम्मद फैजान, दोस्त आलमगीर समेत कई लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
ये भी पढ़ें मेरठ: शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, जाति और नशा मुक्त भारत का संकल्पपुलिस ने अब कार्रवाई करते हुए आरोपी जफर के दामाद मोहम्मद फैजान और उसके दोस्त आलमगीर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी वारदात की साजिश में शामिल थे। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
वहीं, मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद जफर और उसके दोनों बेटों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इसके अलावा पुलिस ने कुछ संदिग्ध रिश्तेदारों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, ताकि फरार आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस हत्याकांड का पूरी तरह खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां