सलीम वास्तविक का हमलावर जशीन एनकाउंटर में ढेर; 1 लाख का इनामी था आरोपी
गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी इलाके में Ex-Muslim यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी जशीन को पुलिस ने एक भीषण मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। जशीन पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
कैसे ढेर हुआ इनामी जशीन?
लोकेशन और घेराबंदी: गाजियाबाद की लोनी बॉर्डर पुलिस और स्वाट (SWAT) टीम को सूचना मिली थी कि जशीन दिल्ली-यूपी बॉर्डर के पास किसी सुनसान इलाके में छिपा है। पुलिस ने जब उसे सरेंडर करने को कहा, तो उसने पुलिस टीम पर अत्याधुनिक हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें जशीन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एनकाउंटर स्थल से पुलिस को एक अवैध पिस्तौल, कई जिंदा कारतूस और वही मोटरसाइकिल बरामद हुई है जिसका इस्तेमाल सलीम वास्तविक पर हमले के वक्त किया गया था।
एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि पुलिस और बाइक सवार बदमाश में करीब 10 मिनट तक फायरिंग हुई है,जिसमें 10 राउंड फायरिंग बदमाश द्वारा की गई है। लोनी पुलिस और देहात स्वाट टीम द्वारा मेरे नेतृत्व में यह मुठभेड़ हुई है। इसमें एक बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मरने वाले बदमाश की पहचान जीशान निवासी नगला सैफी जिला अमरोहा के रूप में हुई है। अभी तक जांच पड़ताल में सामने आया है इसी बदमाश ने सलीम पर चाकू से हमला किया था। जो सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर पीछे बैठा था, फुटेज से पता चला है कि वह कुर्ता पजामा पहने हुए था। मौके से हमले में चाकू एक पिस्टल, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।
क्यों किया था हमला?
आरोपी जशीन ने कुछ दिनों पहले यूट्यूबर सलीम वास्तविक को रास्ते में रोककर उन पर चाकू से 14 बार हमला किया था। इस हमले में सलीम बुरी तरह घायल हो गए थे और फिलहाल अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। जशीन का मानना था कि सलीम वास्तविक ने इस्लाम धर्म छोड़कर और 'Ex-Muslim' विचारधारा का प्रचार करके ईशनिंदा की है। वह लंबे समय से सलीम को जान से मारने की धमकियां दे रहा था। हमले के बाद से ही जशीन फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 10 टीमें लगी थीं और उसकी संलिप्तता व अपराध की गंभीरता को देखते हुए उस पर 1 लाख का इनाम रखा गया था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां