मुज़फ्फरनगर में नगर पालिका का शर्मनाक चेहरा बेनकाब ! मृत गौ माता के अंतिम संस्कार के लिए गौसेवक से वसूले पैसे
नगर पालिका की 'संवेदनहीनता' पर गौ-सेवकों का फूटा गुस्सा, साक्ष्य मौजूद; शनिवार को बोर्ड मीटिंग में मचेगा घमासान!
मुज़फ्फरनगर- एक तरफ समाज गौ-माता को पूजनीय मानता है, वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका परिषद की कार्यप्रणाली का एक बेहद शर्मनाक और असंवेदनशील चेहरा सामने आया है। मृत गौ-माता का सम्मानजनक अंतिम संस्कार करना एक गौ-सेवक को भारी पड़ गया। नगर पालिका की टीम ने जेसीबी मशीन भेजने के नाम पर गौ-सेवक से न केवल अवैध वसूली की, बल्कि उन्हें डीजल के पैसे भरने का फरमान भी सुना दिया।
गौ-सेवक निशु ने बिलासपुर के पास नाले में मृत गौ-माता के पड़े होने की सूचना दी थी। जब उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए जेसीबी मशीन की मांग की, तो पालिका अधिकारियों ने 'क्षेत्र सीमा से बाहर' होने का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लिया। लेकिन, जैसे ही डीजल के पैसे (1000 रुपये) का लालच सामने आया, तो अधिकारी तुरंत मदद के लिए तैयार हो गए।
सबूतों के साथ घेराबंदी
इस पूरे 'वसूली कांड' के गौ-सेवक के पास पुख्ता सबूत हैं। उन्होंने अधिकारियों से हुई बातचीत का ऑडियो, घटना का वीडियो और पेट्रोल पंप की रसीद सुरक्षित रखी है। गौ-सेवक ने शहर के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति की मदद से डीजल भरवाया था। इसमें नगर स्वास्थ्य अधिकारी की संदिग्ध भूमिका भी सवालों के घेरे में है।
बोर्ड मीटिंग में मचेगा शोर
गौ-सेवकों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। उन्होंने इसे गौ-सेवा का अपमान करार दिया है। शनिवार को टाउन हॉल में होने वाली पालिका बोर्ड की बैठक में यह मामला प्रमुखता से उठेगा। गौ-सेवकों ने चेतावनी दी है कि वे अपने साक्ष्यों के साथ डीएम कार्यालय का रुख करेंगे और बोर्ड मीटिंग में इस भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे। अब देखना यह है कि क्या प्रशासन अपने भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई करेगा या फिर इसे भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां