पश्चिमी यूपी में बड़ी वारदात की रच रहा था साजिश, 50 हजार का इनामी कुख्यात पवन उर्फ कल्लू ढेर

भाटी-कसाना और हिमांशु भाऊ गैंग का सक्रिय शूटर था पवन, 18 से अधिक गंभीर मुकदमे थे दर्ज; लूटी हुई पिस्टल बरामद

On

लखनऊ/आगरा। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए कुख्यात इनामी बदमाश पवन उर्फ कल्लू को मुठभेड़ में मार गिराया है। 27 फरवरी 2026 को थाना एकता क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में घायल होने के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान बदमाश ने दम तोड़ दिया।

पुलिस मुठभेड़ और गिरफ्तारी

संभल की सड़कों पर उतरे एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई: रमजान और होली को लेकर बाजारों में पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा ये भी पढ़ें  संभल की सड़कों पर उतरे एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई: रमजान और होली को लेकर बाजारों में पैदल गश्त, सुरक्षा का लिया जायजा

27 फरवरी को एसटीएफ और आगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में पवन को गंभीर रूप से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया था। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक की पहचान पवन उर्फ कल्लू, पुत्र संतराम, निवासी सिरौली, थाना लोनी, जिला गाजियाबाद के रूप में हुई है।

बिजनौर की सड़कों पर दौड़ी सपा की साइकिल: 'एसआईआर' के खिलाफ अखिलेश के सिपाहियों का हल्ला बोल, मतदाता सूची में धांधली का लगाया आरोप ये भी पढ़ें  बिजनौर की सड़कों पर दौड़ी सपा की साइकिल: 'एसआईआर' के खिलाफ अखिलेश के सिपाहियों का हल्ला बोल, मतदाता सूची में धांधली का लगाया आरोप

अपराध जगत में पहचान

भारत और इजरायल के बीच आयरन डोम पर डील 'पक्की', पाकिस्तान के छूट जाएंगे पसीने ये भी पढ़ें  भारत और इजरायल के बीच आयरन डोम पर डील 'पक्की', पाकिस्तान के छूट जाएंगे पसीने

पवन कमिश्नरेट आगरा के थाना ताजगंज में दर्ज रंगदारी के एक मामले में वांछित था और उस पर शासन द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पवन, कुख्यात रणदीप भाटी-अमित कसाना गैंग का एक सक्रिय शूटर था। उस पर हत्या के चार और रंगदारी के दो समेत कुल 18 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2021 में हत्या के एक मामले में उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित हुआ था, जिसके बाद उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।

गैंगवार और खतरनाक हथियारों का जखीरा

अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नोएडा यूनिट राजकुमार मिश्रा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस ने जनपद आगरा के थाना एकता क्षेत्र में एक मुठभेड़ के दौरान पवन उर्फ कल्लू पुत्र संत रामनिवासी सिरौली थाना लोनी गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली इसके पैर में लगी है। इसके ऊपर जनपद गाजियाबाद पुलिस द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। यह कुख्यात बदमाश रणदीप भाटी, अमित कसाना गैंग का शूटर है। इसके खिलाफ हत्या के चार, रंगदारी के दो मुकदमे, लूटपाट और अन्य धाराओं में 18 मुकदमे दर्ज है। उन्होंने बताया कि यह बदमाश जनपद आगरा में रंगदारी मांगने के मामले में वांछित था। वर्ष 2021 में एक हत्या के मामले में इस पर एक लाख रुपये के इनाम घोषित हुआ था। बाद में दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़ा गया था।

उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश ने नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद सहित विभिन्न जगहों पर कई वारदातें की है। उन्होंने बताया कि इस बदमाश का जेल में रहते हुए हरियाणा के कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग से संपर्क हुआ। वर्ष 2025 में जेल से छूटते ही बड़े पैमाने पर रंगदारी मांगनी प्रारंभ कर दिया था। हरियाणा के गैंग के साथ मिलकर उसने दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कई बड़ी घटनाएं करने की योजना बनाई थी। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश ने वर्ष 2016 में थाना बिसरख में तैनात कांस्टेबल मोनू धीमान से 9 एमएम की पिस्टल लूट ली थी। यह कांस्टेबल उस समय अपर जिला जज के पीएसओ के रूप में तैनात थे। यह पिस्टल उसके पास से बरामद हुई है।

Views: 19

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़  Picture

यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर तीसरे दिन भी आयकर का शिकंजा, ठिकानों पर जारी है गहन जांच

बलिया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। उनके और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर तीसरे दिन भी आयकर का शिकंजा, ठिकानों पर जारी है गहन जांच

गोरखपुर: ज़मीनी विवाद में पत्रकार और अधिवक्ता की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र में शुक्रवार को ज़मीनी विवाद के चलते एक दुखद और हिंसक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर: ज़मीनी विवाद में पत्रकार और अधिवक्ता की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप

देवरिया: बीएसए शालिनी श्रीवास्तव निलंबित, शिक्षक आत्महत्या मामले में गिरी गाज

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शिक्षा विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
देवरिया: बीएसए शालिनी श्रीवास्तव निलंबित, शिक्षक आत्महत्या मामले में गिरी गाज

'प्रह्लाद कुंड' है होलिका दहन की पौराणिक घटना का साक्ष्य, जहाँ होलिका हुई भस्म, प्रह्लाद की भक्ति से हुई थी धर्म की जीत

रंगों का त्योहार 'होली' इस बार 4 मार्च को मनाया जा रहा है। होली से एक दिन पहले होने वाला...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
'प्रह्लाद कुंड' है होलिका दहन की पौराणिक घटना का साक्ष्य, जहाँ होलिका हुई भस्म, प्रह्लाद की भक्ति से हुई थी धर्म की जीत

पश्चिमी यूपी में बड़ी वारदात की रच रहा था साजिश, 50 हजार का इनामी कुख्यात पवन उर्फ कल्लू ढेर

लखनऊ/आगरा। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  आगरा 
पश्चिमी यूपी में बड़ी वारदात की रच रहा था साजिश, 50 हजार का इनामी कुख्यात पवन उर्फ कल्लू ढेर

उत्तर प्रदेश

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर तीसरे दिन भी आयकर का शिकंजा, ठिकानों पर जारी है गहन जांच

बलिया। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। उनके और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर तीसरे दिन भी आयकर का शिकंजा, ठिकानों पर जारी है गहन जांच

गोरखपुर: ज़मीनी विवाद में पत्रकार और अधिवक्ता की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र में शुक्रवार को ज़मीनी विवाद के चलते एक दुखद और हिंसक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर: ज़मीनी विवाद में पत्रकार और अधिवक्ता की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप

देवरिया: बीएसए शालिनी श्रीवास्तव निलंबित, शिक्षक आत्महत्या मामले में गिरी गाज

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में शिक्षा विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
देवरिया: बीएसए शालिनी श्रीवास्तव निलंबित, शिक्षक आत्महत्या मामले में गिरी गाज

पश्चिमी यूपी में बड़ी वारदात की रच रहा था साजिश, 50 हजार का इनामी कुख्यात पवन उर्फ कल्लू ढेर

लखनऊ/आगरा। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  आगरा 
पश्चिमी यूपी में बड़ी वारदात की रच रहा था साजिश, 50 हजार का इनामी कुख्यात पवन उर्फ कल्लू ढेर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश