मेरठ/बागपत। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं जिलाधिकारी के आदेश में रमजान एवं होली पर्व के अवसर पर सहायक आयुक्त (खाद्य)।। डी. पी.सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई। जिसमें एक कैंटर को सराय मोड पर रुकवाकर जांच की तथा मिलावटी की आशंका के आधार पर मौसम निवासी तिरोठा से मावा का नमूना लिया एवं अस्वस्थकर एवं अस्वच्छकर अवस्था में गाड़ी द्वारा ले जाए जा रहे लगभग 40 किलोग्राम मावा को मौके पर ही नष्ट कराया एवं सलीम निवासी मुजफ्फरपुर पॉइस से मावा का नमूना लिया।
कैंटर गाड़ी संख्या को सराय मोड पर रुकवाकर जांच की तथा मिलावटी होने की आशंका के आधार पर मुफीद खान निवासी तिलपनी एवं फेरू निवासी विजयवाड़ा से मावा के विधिक नमूना लिए। नफीस निवासी अहमदपुर गठीना की मावा भट्टी से मावा का नमूना लिया।
मीर हसन निवासी अहमदपुर गठीना की मावा भट्टी से मावा एवं अपमिश्रक के रूप में उपलब्ध वनस्पति घी का नमूना लिया, शेष 12 kg वनस्पति घी को जब्त किया तथा अस्वस्थकर एवं अस्वच्छकर अवस्था में भंडारित लगभग 60 kg मावा को मौके पर ही नष्ट कराया। भगत जी स्वीट्स मेरठ रोड बागपत से काजू बर्फी का विधिक नमूना लिया। ब्रेकपॉइंट ,बागपत से गुजिया का विधिक नमूना लिया। ग्रीन रेस्टोरेंट रमाला बड़ोत से बूंदी लड्डू का विधिक नमूना लिया ।
हाईवे बीट्स रेस्टोरेंट रमाला , बड़ोत से पनीर का विधिक नमूना लिया गया।
खाद्य सुरक्षा टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) डी.पी.सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण यज्ञ दत्त आर्य निधि रानी एवं अंकिता श्रीवास्तव उपस्थिति रही।
टिप्पणियां