मेरठ के कंकरखेड़ा में दबंगई: गाली-गलौज का विरोध करने पर मां-बेटी की सरेराह पिटाई, वीडियो वायरल होने पर जागा प्रशासन

मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव घसौली में मानवता और सुरक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने एक मां और उसकी बेटी को बीच सड़क पर बेरहमी से पीट दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना 17 फरवरी की है और पीड़ित परिवार पिछले कई दिनों से न्याय के लिए पुलिस चौकियों और आला अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मची है।

फैक्ट्री जाते समय रास्ते में रोका

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू हाेकर डबल डेकर बस पलटी, 12 यात्री घायल ये भी पढ़ें  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू हाेकर डबल डेकर बस पलटी, 12 यात्री घायल

जानकारी के अनुसार, घसौली निवासी रेनू अपनी बेटी के साथ 17 फरवरी को फैक्ट्री में काम करने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही रहने वाले अनिल, उसकी पत्नी सीमा, बेटों दीपांशु व सचिन और बेटी नीतू ने उन्हें रोक लिया। बिना किसी उकसावे के आरोपियों ने मां-बेटी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब पीड़ित महिलाओं ने इसका कड़ा विरोध किया, तो दबंग परिवार ने लाठी-डंडों और जूतों से उन पर हमला बोल दिया।

 शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कथित उत्पीड़न और दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच की मांग, गरमाया मुद्दा ये भी पढ़ें   शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के कथित उत्पीड़न और दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष जांच की मांग, गरमाया मुद्दा

पुलिस की मौजूदगी में पिटाई का आरोप

सहारनपुर में हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ये भी पढ़ें  सहारनपुर में हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पीड़ित मां-बेटी का आरोप बेहद गंभीर है। उनका कहना है कि मारपीट की सूचना मिलने पर कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही दबंगों ने उन्हें सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा। इसके बाद पीड़ित पक्ष शोभापुर पुलिस चौकी से लेकर कंकरखेड़ा थाने और एसएसपी दफ्तर तक गुहार लगाने पहुंचा, लेकिन हर जगह से उन्हें निराशा हाथ लगी। आरोप है कि दबंग परिवार के रसूख के चलते पुलिस मामले को दबाने में जुटी रही।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रविवार को इस मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह पुरुष और महिलाएं मिलकर मां-बेटी पर टूट पड़े हैं और उन्हें बचाने वाला कोई नहीं है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे, जिसके बाद आनन-फानन में वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया।

अब एसएसपी कार्यालय से मिले निर्देशों के बाद स्थानीय पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर उन पर कानूनी कार्रवाई की बात कह रही है। हालांकि, घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार अब भी दहशत के साये में जीने को मजबूर है।

Views: 127

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

नोएडा: आवारा सांडों का खूनी आतंक, दो अलग-अलग हमलों में एक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल

   नोएडा। दिल्ली से सटे हाईटेक शहर नोएडा की सड़कों पर आवारा सांडों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा: आवारा सांडों का खूनी आतंक, दो अलग-अलग हमलों में एक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल

“ऑपरेशन कन्विक्शन” में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

मेरठ। “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अन्तर्गत थाना जानी पुलिस ने सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप किशोरी के अपहरण और...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
“ऑपरेशन कन्विक्शन” में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

मुजफ्फरनगर: होली और रमजान पर पुलिस का कड़ा पहरा, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का भरोसा

   मुजफ्फरनगर। आगामी होली के उत्सव और रमजान के पवित्र महीने को देखते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: होली और रमजान पर पुलिस का कड़ा पहरा, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का भरोसा

पैरों की सूजी नसें दे रही हैं दर्द? अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेगी राहत

नई दिल्ली। पैरों की नसों का सूजना गंभीर समस्या है। अक्सर लोग इसे थकान, हल्की सूजन या उम्र का असर...
हेल्थ 
पैरों की सूजी नसें दे रही हैं दर्द? अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेगी राहत

एआई का असर, एक्स के सह-संस्थापक जैक डोर्सी की कंपनी ब्लॉक ने 4,000 कर्मचारियों की छंटनी का किया ऐलान

नई दिल्ली। ट्विटर (अब एक्स) के सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने अपनी कंपनी ब्लॉक से 40 प्रतिशत कर्मचारियों को निकालने का...
Breaking News  बिज़नेस 
एआई का असर, एक्स के सह-संस्थापक जैक डोर्सी की कंपनी ब्लॉक ने 4,000 कर्मचारियों की छंटनी का किया ऐलान

उत्तर प्रदेश

“ऑपरेशन कन्विक्शन” में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

मेरठ। “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के अन्तर्गत थाना जानी पुलिस ने सशक्त व प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप किशोरी के अपहरण और...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
“ऑपरेशन कन्विक्शन” में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की सजा

मेरठ: शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, जाति और नशा मुक्त भारत का संकल्प

मेरठ। शुक्रवार को शहीद शिरोमणि चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस के अवसर पर हिन्द मजदूर किसान समिति के बैनर तले...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, जाति और नशा मुक्त भारत का संकल्प

मेरठ: दरोगा पर वकील को धमकाने और रिश्वत मांगने का आरोप, मेरठ बार एसोसिएशन ने एसएसपी से की शिकायत

मेरठ। जनपद के थाना लोहिया नगर क्षेत्र में एक अधिवक्ता और जिला पंचायत सदस्य पद के भावी प्रत्याशी को पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: दरोगा पर वकील को धमकाने और रिश्वत मांगने का आरोप, मेरठ बार एसोसिएशन ने एसएसपी से की शिकायत

मेरठ: कूट रचित दस्तावेजों के जरिए करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, डीआईजी से न्याय की गुहार

मेरठ। जनपद के थाना भावनपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव में बेशकीमती जमीन को जालसाजी और कूट रचित दस्तावेजों के जरिए...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: कूट रचित दस्तावेजों के जरिए करोड़ों की जमीन हड़पने का आरोप, डीआईजी से न्याय की गुहार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश