शराब घोटाला मामले में कोर्ट से बरी हुए अरविंद केजरीवाल, भावुक होकर रो पड़े, सिसोदिया ने लगाया गले

On

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाले में बरी हो गए हैं। आप नेता मनीष सिसोदिया को भी इस मामले में बरी कर दिया गया है।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल भावुक होकर रो पड़े। इसके बाद मनीष सिसोदिया ने उन्हें गले लगा लिया। कोर्ट से बरी होने पर उन्होंने कहा कि केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है। मैंने केवल अपनी जिंदगी में ईमानदारी कमाई है। उन्होंने झूठा केस लगाया और आज ये साबित हो गया। कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है।

नई दिल्ली: खरीफ फसलों के MSP पर मंथन, भाकियू अराजनैतिक ने उठाई एमएसपी को कानूनी गारंटी देने की मांग ये भी पढ़ें  नई दिल्ली: खरीफ फसलों के MSP पर मंथन, भाकियू अराजनैतिक ने उठाई एमएसपी को कानूनी गारंटी देने की मांग

आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से भारतीय जनता पार्टी शराब घोटाला-शराब घोटाला कर रही थी और हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी। आज कोर्ट ने सारे आरोप खारिज कर दिए। जितने भी आरोपी थे सबको बरी कर दिया। केजरीवाल ने कहा कि हम हमेशा कहते थे कि सत्य की जीत होती है। हमें भारतीय न्याय प्रणाली पर भरोसा है। मैं जज साहब का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमारे साथ न्याय किया। सत्य की जीत हुई। मैं हमेशा कहता था कि भगवान हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मिलकर आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र रचा। आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए पार्टी के सबसे बड़े पांच नेताओं को जेल में डाल दिया गया।

मुंबई में 25 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, कोलकाता से दिल्ली, गुजरात के रास्ते पहुंचे थे मुंबई ये भी पढ़ें  मुंबई में 25 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, कोलकाता से दिल्ली, गुजरात के रास्ते पहुंचे थे मुंबई

उन्होंने कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री को उनके घर से घसीटकर जेल में डाला गया। पूरा फर्जी केज था, हमारे ऊपर कीचड़ फेंका गया। उन्होंने कहा कि आपको सत्ता चाहिए तो अच्छे काम कीजिए। देश के सामने इतनी बड़ी-बड़ी समस्याएं हैं। महंगाई है, बेरोजगारी है, पूरे देश में सड़कें टूटी पड़ी हैं। चारों तरफ प्रदूषण ही प्रदूषण हो रहा है। उन समस्याओं का समाधान करके सत्ता में आइए। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर झूठे केस क्यों करते हैं? अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी उनके बरी होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इस संसार में कोई कितना भी शक्तिशाली हो जाये, शिव शक्ति से ऊपर नहीं हो सकता। सच की हमेशा जीत होती है।

‘भारत हमेशा सही के लिए खड़ा रहा है', पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ये भी पढ़ें  ‘भारत हमेशा सही के लिए खड़ा रहा है', पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा

Views: 154

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में बदलाव पर स्पष्ट झलकता है मोदी का बनावटीपन : कांग्रेस

नयी दिल्ली । कांग्रेस ने कहा है कि एनसीईआरटी की पुस्तकों के पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में बदलाव पर स्पष्ट झलकता है मोदी का बनावटीपन : कांग्रेस

मेरठ: डीआईजी कलानिधि नैथानी ने अपराध समीक्षा गोष्ठी में होली व अन्य त्यौहारों के लिए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दिए दिशा-निर्देश

मेरठ। "अपराध समीक्षा/कानून व्यवस्था एवं आगामी त्यौहारों के सम्बन्ध में DIG मेरठ कलानिधि नैथानी ने रेंज कार्यालय पर समस्त SSP/SP...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: डीआईजी कलानिधि नैथानी ने अपराध समीक्षा गोष्ठी में होली व अन्य त्यौहारों के लिए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दिए दिशा-निर्देश

मेरठ: भगवती फार्म हाउस के पास महिला हत्या केस में चार गिरफ्तार, क्रेटा कार और सबूत बरामद

मेरठ। मेरठ में थाना मवाना पुलिस ने भगवती फार्म हाउस के पास मिले अज्ञात महिला शव प्रकरण का खुलासा करते...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: भगवती फार्म हाउस के पास महिला हत्या केस में चार गिरफ्तार, क्रेटा कार और सबूत बरामद

एआई शिक्षा में डाटा चोरी का डर? मानवाधिकार आयोग ने शिक्षा विभाग और आईटी मंत्रालय से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित शिक्षा पहल में बच्चों के व्यक्तिगत डाटा की सुरक्षा...
Breaking News  राष्ट्रीय 
एआई शिक्षा में डाटा चोरी का डर? मानवाधिकार आयोग ने शिक्षा विभाग और आईटी मंत्रालय से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

झड़ते और रूखे बालों के लिए वरदान है चावल का पानी, रूखेपन से मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली। आज के समय में केमिकल प्रोडक्ट्स बालों की समस्याओं को बढ़ा रहे हैं। ऐसे में लोग प्राकृतिक और...
लाइफस्टाइल 
झड़ते और रूखे बालों के लिए वरदान है चावल का पानी, रूखेपन से मिलेगा छुटकारा

उत्तर प्रदेश

मेरठ: डीआईजी कलानिधि नैथानी ने अपराध समीक्षा गोष्ठी में होली व अन्य त्यौहारों के लिए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दिए दिशा-निर्देश

मेरठ। "अपराध समीक्षा/कानून व्यवस्था एवं आगामी त्यौहारों के सम्बन्ध में DIG मेरठ कलानिधि नैथानी ने रेंज कार्यालय पर समस्त SSP/SP...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: डीआईजी कलानिधि नैथानी ने अपराध समीक्षा गोष्ठी में होली व अन्य त्यौहारों के लिए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दिए दिशा-निर्देश

मेरठ: भगवती फार्म हाउस के पास महिला हत्या केस में चार गिरफ्तार, क्रेटा कार और सबूत बरामद

मेरठ। मेरठ में थाना मवाना पुलिस ने भगवती फार्म हाउस के पास मिले अज्ञात महिला शव प्रकरण का खुलासा करते...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: भगवती फार्म हाउस के पास महिला हत्या केस में चार गिरफ्तार, क्रेटा कार और सबूत बरामद

मेरठ में होली से पहले चंडीगढ़ से लाई गई लाखों की अवैध शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ में होली पर खपाने के लिए चंड़ीगढ़ से लाई जा रही लाखों की शराब के साथ पांच शराब...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में होली से पहले चंडीगढ़ से लाई गई लाखों की अवैध शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

शंकराचार्य के बयान से देश में छिड़ी नई बहस, एपस्टीन मामले पर भारत की चुप्पी को लेकर उठाए गंभीर सवाल

प्रयागराज। धर्म और राजनीति के बीच एक ताजा बयान ने पूरे देश के बौद्धिक और सामाजिक हलकों में हलचल पैदा...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य के बयान से देश में छिड़ी नई बहस, एपस्टीन मामले पर भारत की चुप्पी को लेकर उठाए गंभीर सवाल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश