मेरठ: डीआईजी कलानिधि नैथानी ने अपराध समीक्षा गोष्ठी में होली व अन्य त्यौहारों के लिए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दिए दिशा-निर्देश
मेरठ। "अपराध समीक्षा/कानून व्यवस्था एवं आगामी त्यौहारों के सम्बन्ध में DIG मेरठ कलानिधि नैथानी ने रेंज कार्यालय पर समस्त SSP/SP के साथ अपराध समीक्षा एवं आगामी त्यौहारों के सम्बन्ध में कानून व्यवस्था को लेकर गोष्ठी की। जिसमें VC के माध्यम से रेंज के समस्त Add.SP’s भी गोष्ठी में शामिल रहे। आगामी त्यौहार होली, ईद-उल-फितर, नवरात्र, रामनवमी, महावीर जयन्ती व प्रचलित रमजान माह को लेकर की समीक्षा, नई परम्परा न डलने देने के निर्देश दिए गए। इसी के साथ टीम गठित कर पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी कहा।
मुख्यालय द्वारा चलाये गये महत्तवपूर्ण एप – यक्ष एप, ई-साक्ष्य एप, ई-सम्मन एप के बारे में समीक्षा की गई। डीआईजी ने कहा कि ऐसे अपराधियों को चिन्हित करें जो आगामी चुनाव में समस्या पैदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर व पशु चोरों की एचएस अवश्य खुलवायें। साइबर अपराध की एसपी अपराध एवं क्षेत्राधिकारी साप्ताहिक समीक्षा करें। सभी सीओ अपने अपने कार्यालय मे नियमित जनसुनवाई करेंं। गम्भीर अपराधों/गौकशी मे वांछित अपराधियों के विरुद्ध इनाम घोषित करे और पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर अधिक से अधिक गिरफ्तारी के निर्देश दिए। मेरठ रेंज के चारों जनपद प्रभारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ अवीनाश पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक बागपत सूरज कुमार राय, पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नगर बुलन्दशहर शंकर प्रसाद के साथ अपराध समीक्षा एवं आगामी त्यौहारों को लेकर कानून व्यवस्था के सम्बन्ध मे गोष्ठी की गयी। जिसमें कानून-व्यवस्था, अपराध नियन्त्रण, विवेचना निस्तारण, साइबर अपराध जनसुनवाई, आईजीआरएस एवं प्रचलित विभिन्न अभियान- जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट, ऑपरेशन कन्विक्शन, मिशन शक्ति, महिलाओं/बच्चों से संबंधित व गम्भीर अपराधों आदि की समीक्षा की गयी। समीक्षा गोष्ठी के दौरान चारों जनपदों के समस्त अपर पुलिस अधीक्षक भी गूगल मीट के माध्यम से शामिल रहे। अपराधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने एवं शिकायतों में सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित कर उनका निस्तारण करने हेतु निम्नलिखित आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गये।
होली व अन्य त्यौहारों पर हुए पूर्व में हुए विवादों को चिन्हित करते हुए आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करा ली जाए।
पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर गिरफ्तारी कराएं।
ऐसे अपराधियों को चिन्हित करें जो आगामी चुनाव में समस्या पैदा कर सकते है।
ट्रांसफार्मर व पशु चोरों की एचएस अवश्य खुलवायें।
साइबर अपराध की एसपी अपराध एवं क्षेत्राधिकारी साप्ताहिक समीक्षा करें।
कुछ थानों मे गैंगस्टर व एनडीपीएस की कार्रवाई बहुत कम है पर्यवेक्षण कर कार्रवाई बढवाए।
सभी क्षेत्राधिकारी अपने अपने कार्यालय मे नियमित जनसुनवाई करें ।
सभी जनपदों मे NBW का तामीला कम हो रहा है, अधिक से अधिक गिरफ्तारी कराकर निस्तारण करायें ।
मिशन शक्ति को गम्भीरता से ले तथा एंटीरोमियो को थाने से गाडी/ बाईक उपलब्ध करायें ।
लूट डकैती, हत्या के जो प्रकरण शेष है टीम गठित कर गिरफ्तारी करायें।
स्नैचिंग की घटनाओं पर विशेष ध्यान देते हुए अंकुश हेतु कार्ययोजना बनाये ।
गम्भीर अपराधों की विवेचनाओं का अभियान चलाकर समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं ।
पॉक्सो मे अगर अभि0गण की गिरफ्तारी शेष है तो अभियान चलाकर गिरफ्तारी कराएं ।
हत्या के वांछित अपराधियों की सूची बनाकर न्यायालय से वारण्ट लेकर इनाम घोषित कराएं ।
हत्या के कई अभियोग अनावरण हेतु शेष है शीघ्र अनावरण करते हुए निस्तारण कराएं ।
गम्भीर अपराधों मे वांछित अपराधियों के विरुद्ध इनाम घोषित करे और टीम गठित कर शत प्रतिशत गिरफ्तारी कराएं।
गैंगस्टर अधिनियम की कार्यवही बढाए एवं वांछित अपराधियों पर इनाम घोषित कराए तथा 14(1) मे जब्तीकरण की कार्रवाई बढाएं।
गौवध अधिनियम मे विवेचनाधीन अभियोगों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराएं ।
धर्म परिवर्तन वाले विवेचनाधीन अभियोगों का साक्ष्यो के आधार पर तत्काल निस्तारण कराएं ।
महिलाओं/बच्चों एवं जघन्य अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध एचएस/गुण्डा/ गैंगेस्टर आदि की प्रभावी कार्यवाही करते हुए निगरानी रखें ।
फर्जी कॉल एवं साइबर फ्रॉड वाले मोबाइल नम्बरों व IMEI को साइबर पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक ब्लॉक कराएं।
CEIR पोर्टल पर शत प्रतिशत मोबाइल गुमशुदगी दर्ज कराएं।
अवैध खनन, अवैध शराब व भूमाफियाओं को गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों को अभियान चलाकर चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया तथा जुआ, सट्टा व मादक पदार्थ की बिक्री आदि संगठित अपराधों पर पूर्ण रुप से रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
लुटेरे, अवैध शराब व पशु तस्करों आदि पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार कर उनकी सतत निगरानी व सत्यापन कर सक्रिय दुर्दांत अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण की कार्रवाई के साथ ही उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कराएं।
सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी करते हुए किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक/भ्रामक सूचना के प्राप्त होने पर तत्काल प्रभाव से उसका खंडन किया जाए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां