रामराज में प्रेमी संग चली गई थी पत्नी, पति ने प्रेमी को दिनदहाड़े उतारा मौत के घाट, फिर किया वीडियो वायरल, गिरफ्तार
मेरठ। मेरठ के रामराज बाजार में फलावदा निवासी प्रदीप ने बुधवार को दिनदहाड़े गोलियों से अपनी पत्नी के प्रेमी सुनील उर्फ गाबा की हत्या कर दी थी। सुनील ने डेढ़ साल से प्रदीप की पत्नी को अपने पास रख रखा था। पुलिस ने आज हत्यारोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। सुनील की हत्या के बाद प्रदीप ने अपनी पत्नी और पुलिसकर्मियों को गोली से उड़ाने की धमकी दी थी।
मेरठ के थाना बहसूमा क्षेत्र के रामराज बाजार में दिनदहाड़े सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा की गोलियां मारकर हत्या करने वाले आरोपी प्रदीप पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा बरामद किया है।
मेरठ एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि आरोपी ने हत्या करने के बाद जुर्म कबूलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था। परिवार को परेशान करने वाले पुलिस वालों की भी हत्या करने की धमकी दी थी। पुलिस ने उसे मेरठ से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखते ही उसने तमंचा तान दिया। मगर पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर उसे धर दबोचा। उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए उसके परिवार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
ये है पूरा मामला
जनपद के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज कस्बे में दिनदहाड़े गोलियां मारकर सुनील की हत्या कर दी गई। सुनील डेढ़ साल पहले हत्यारोपी प्रदीप की पत्नी को अपने साथ ले गया था। डेढ़ साल से वह उसी के साथ रह रहा था। अब उसी से कोर्ट मैरिज करने की फिराक में था। इसी के चलते प्रदीप ने सुनील की हत्या कर दी।
रामराज के ही मोहल्ला जगजीवनपुरी निवासी सुनील (28) पुत्र कश्मीर दोपहर करीब 1: 35 बजे रामराज के बाजार से गुजर रहा था। तभी फलावदा निवासी प्रदीप धीमान आया और सुनील को कमर, कनपटी समेत चार गोलियां मारीं। इसके बाद वह हथियार लहराते हुए फरार हो गए। खून से लथपथ सुनील गिर पड़ा। गोलियां चलते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ मच गई।
इसके बाद हत्यारोपी ने अपना वीडियो वायरल कर धमकी दी थी।
ये भी पढ़ें शंकराचार्य पर यौन शोषण के आरोप, गिरफ्तारी के डर से हाईकोर्ट पहुंचे, IPS अफसर पर बरसे शंकराचार्य
बहसूमा थाना क्षेत्र में सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा की सरे बाजार हत्या करने के बाद प्रदीप धीमान ने भागते हुए वीडियो बनाकर धमकी दी। उसने कहा कि मुझे मौत की परवाह नहीं है, जो घर से भागेगी, उसका ऐसा ही अंजाम होगा। जिसने मुझे दुख दिया था, उसे अभी मारकर आया हूं। पुलिस-प्रशासन से नहीं डरता। प्रशासन ने अगर भागने वाली औरतों के खिलाफ कदम नहीं उठाया तो ऐसे ही मरेंगी, ऐसे ही मरेंगी। और जिसने भी मेरे घर-परिवार वालों को परेशान किया। जिसकी बीवी भागे मुझे बताओ मैं मारूंगा। चार मिनट का यह वीडियो हत्यारोपी प्रदीप ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई।
आपका विश्वास, हमारी ताकत! 🙏
फेसबुक पर 53 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 26 मिलियन व्यूज के बाद, अब रॉयल बुलेटिन आ गया है आपके व्हाट्सएप पर। बिना किसी शोर-शराबे के, केवल महत्वपूर्ण और सच्ची खबरें सीधे आपके फोन पर।
हमसे अभी जुड़ें:
https://whatsapp.com/channel/0029Va5FkeECBtx7j1Kk9T3Z
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां