सीबीआई केस में बरी होने पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'साबित हो गया, कट्टर ईमानदार हैं केजरीवाल और मनीष सिसोदिया'
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े सीबीआई मामले में बरी होने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार हैं। 'आप' नेता मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "सत्यमेव जयते। आज एक बार फिर बाबा साहेब अंबेडकर की दूरदर्शी सोच और उनके बनाए संविधान पर फख्र महसूस हो रहा है। भाजपा और सारी एजेंसियों की हमें बेईमान साबित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद आज साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है।" पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सच की हमेशा जीत होती है।
ये भी पढ़ें बिहार: जयमाला स्टेज पर पहुंचकर सिरफिरे प्रेमी ने चलाई गोली, दुल्हन घायल, शादी में मचा हड़कंप
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: बीएसए दफ्तर पर गरजे बीकेयू शिक्षक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मांगों को लेकर दिया धरनाउन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "'आप' सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली की अदालत की ओर से शराब घोटाले मामले में बरी कर दिया गया है। अदालत के इस फैसले ने सच्चाई को सबके सामने ला दिया है। समय के साथ बाकी सभी मामलों की सच्चाई भी सामने आ जाएगी।" आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, "कोर्ट ने हमारे नेताओं को बरी कर दिया। ये साबित हो गया कि देश की सत्ता पर एक खतरनाक षड्यंत्रकारी राज कर रहा है, जिसने साजिश रच कर देश के 'सबसे ईमानदार मुख्यमंत्री' अरविंद केजरीवाल, सबसे योग्य 'ईमानदार शिक्षा मंत्री' मनीष सिसोदिया और 'सबसे ईमानदार पार्टी' आम आदमी पार्टी को बदनाम किया। हमारे नेताओं को जेल में यातनाएं दीं।" पार्टी नेता सुशील गुप्ता ने पोस्ट किया, "सत्य अडिग होता है, झूठ के पैर नहीं होते।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व हमारे प्रेरणा स्रोत अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को अदालत की ओर से बरी किया जाना सत्य की जीत है। केजरीवाल ने हमेशा ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ देश की सेवा की है।" पंजाब सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "न्याय में देरी हो सकती है, लेकिन न्याय से वंचित नहीं किया जा सकता। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत बाकी सभी को दिल्ली के तथाकथित शराब घोटाले के मनगढ़ंत और झूठ के पुलिंदे से कोर्ट ने बरी कर दिया है। इससे एक बार फिर साबित हो गया है कि केंद्र सरकार की एजेंसियों ने यह सब आम आदमी पार्टी की ईमानदारी की राजनीति को बदनाम करने और नुकसान पहुंचाने के लिए किया। देश के लोग आने वाले दिनों में साजिश करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।"
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां