वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी का नमन, बताया राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा
नई दिल्ली। महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए जीवन समर्पित किया।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "मां भारती के कर्मठ सपूत वीर सावरकर के जीवन से हमें विपरीत परिस्थितियों में भी अपने संकल्प पर अडिग रहने की सीख मिलती है। उनका साहस, संयम और मातृभूमि के प्रति समर्पण का भाव सदैव देशवासियों का पथ प्रदर्शित करता रहेगा।" उन्होंने लिखा कि महान क्रांतिकारी वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया।
उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पोस्ट में लिखा कि अपने जीवन का प्रत्येक क्षण मातृभूमि को समर्पित करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, 'स्वातंत्र्यवीर' विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर नमन करता हूं। अंग्रेजी हुकूमत की कठोरतम यातनाएं भी मां भारती के प्रति उनके समर्पणभाव को तिलमात्र भी डिगा नहीं पाई। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जन-जन के मन में राष्ट्रवाद की ज्वाला प्रज्जवलित करने में उनका महनीय योगदान प्रणम्य है। हिंदू संस्कृति की अक्षुण्णता एवं अखंड भारत की उनकी विचारशीलता और राष्ट्रनिष्ठा हम सभी देशवासियों के लिए अनुकरणीय है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा कि वीर विनायक सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन। उनका अदम्य साहस, अद्वितीय त्याग और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का गौरवपूर्ण अध्याय है।
उनका जीवन और उनके ओजस्वी विचार आज भी करोड़ों देशवासियों को प्रेरणा देते हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लिखा कि भारत की अखंडता, स्वाभिमान और राष्ट्रीय चेतना के अमर प्रहरी, मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी, स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। उनका अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का तेज हम सभी को सदैव देशसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मां भारती के वीर सपूत, महान राष्ट्रवादी चिंतक और अदम्य साहस के प्रतीक स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनका त्याग, तप और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव हमें देशसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
ये भी पढ़ें कश्मीरी गेट में कार पर गोलीबारी, खुद को लॉरेंस बिश्नोई लीगल टीम का सदस्य बताने वाला एक व्यक्ति घायलआपका विश्वास, हमारी ताकत! 🙏
फेसबुक पर 53 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 26 मिलियन व्यूज के बाद, अब रॉयल बुलेटिन आ गया है आपके व्हाट्सएप पर। बिना किसी शोर-शराबे के, केवल महत्वपूर्ण और सच्ची खबरें सीधे आपके फोन पर।
हमसे अभी जुड़ें:
https://whatsapp.com/channel/0029Va5FkeECBtx7j1Kk9T3Z
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां