पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर 'द यरूशलम पोस्ट' ने फ्रंट पेज पर लिखा, 'दो प्राचीन राष्ट्रों ने एक नया अध्याय शुरू किया'

On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से दो दिन के लिए इजरायल दौरे पर हैं। इस बीच 'द यरूशलम पोस्ट' के फर्स्ट पेज में बुधवार के अंक में भारत और इजरायल के रिश्तों को एक नए दौर में प्रवेश करते हुए दिखाया गया है।

अखबार में 'दो प्राचीन राष्ट्रों ने एक नया अध्याय शुरू किया' शीर्षक के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे को ऐतिहासिक और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बताया गया है। पीएम मोदी बुधवार को इजरायल पहुंच रहे हैं। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब दोनों देशों के संबंधों में पिछले कुछ महीनों से तेज गतिविधि देखी जा रही है।

श्रीलंका नौसेना की बड़ी कार्रवाई: पंबन के 12 मछुआरे गिरफ्तार, दो नावें जब्त, सीमा उल्लंघन का आरोप ये भी पढ़ें  श्रीलंका नौसेना की बड़ी कार्रवाई: पंबन के 12 मछुआरे गिरफ्तार, दो नावें जब्त, सीमा उल्लंघन का आरोप

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, पीएम मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे और रक्षा एवं सुरक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार, अर्थव्यवस्था और जन-से-जन संपर्क जैसे क्षेत्रों में अगले कदमों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे। अखबार में छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायल लंबे समय से भारत को एक महत्वपूर्ण मित्र के रूप में देखता रहा है और पीएम मोदी की यह यात्रा भारत को शीर्ष रणनीतिक प्राथमिकता देने का अवसर मानी जा रही है। दोनों देशों के रिश्तों में भरोसा, इतिहास और राजनीतिक समझ दिखाई देती है, लेकिन संभावनाओं के मुकाबले क्रियान्वयन की गति अपेक्षाकृत धीमी रही है।

मुजफ्फरनगर में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित, विभिन्न राजनीतिक दलों से की चर्चा  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित, विभिन्न राजनीतिक दलों से की चर्चा 

अखबार में 'द मोदी डॉक्ट्रिन' शीर्षक से प्रकाशित लेख में लेखक अमिचाई स्टर्न ने 2017 की ऐतिहासिक यात्रा का उल्लेख किया, जब मोदी पहली बार इजरायल पहुंचे थे। उस समय वे बेन-गुरियन एयरपोर्ट पर उतरने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने थे। उस यात्रा को दशकों की कूटनीतिक झिझक के अंत के रूप में देखा गया था। पूर्व विदेश मंत्रालय महानिदेशक और भारत में इजरायल के पूर्व राजदूत अलोन उश्पिज ने कहा कि नई दिल्ली के रवैये में बदलाव स्पष्ट और व्यक्तिगत था। उनके अनुसार मोदी इजरायल को समझते हैं और उसकी सराहना करते हैं। विश्लेषणात्मक लेख में लेखक हर्ब केइनोन ने लिखा कि यह दौरा केवल औपचारिकता या समझौतों तक सीमित नहीं है, बल्कि बदलते वैश्विक भू-राजनीतिक माहौल में हो रहा है। 2017 में नेतन्याहू ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा था कि इजरायल लंबे समय से इस क्षण का इंतजार कर रहा था।

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच तेहरान के सहयोगी में हिचकिचाहच, हमले को लेकर विचार कर रहे ट्रंप ये भी पढ़ें  ईरान-अमेरिका तनाव के बीच तेहरान के सहयोगी में हिचकिचाहच, हमले को लेकर विचार कर रहे ट्रंप

बता दें कि 1947 में भारत ने संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के गठन के खिलाफ मतदान किया था और दोनों देशों के बीच पूर्ण राजनयिक संबंध 1992 में स्थापित हुए थे। एक अन्य रिपोर्ट में पत्रकार ज्विका क्लीन ने भारत में इजरायल के राजदूत जेपी सिंह के हवाले से लिखा कि यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों में 'नए चरण' की शुरुआत करेगी। लगभग नौ वर्षों बाद हो रहा यह दौरा प्रतीकात्मक और व्यावहारिक दोनों दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार, जैसे ही पीएम मोदी इजरायली भूमि पर कदम रखेंगे, भारत-इजरायल संबंधों में एक नया अध्याय शुरू होगा। यह दौरा राजनीतिक और रणनीतिक स्तर पर नई शुरुआत का संकेत माना जा रहा है, जिसमें नई दिल्ली और यरुशलम के बीच सहयोग को और गहराई देने की उम्मीद जताई गई है। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

अप्रैल से जून के बीच भारत में लॉन्च होगी Tata Sierra EV, मिलेगी नई बैटरी टेक्नोलॉजी और लंबी रेंज

अगर आप भी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई...
ऑटोमोबाइल 
अप्रैल से जून के बीच भारत में लॉन्च होगी Tata Sierra EV, मिलेगी नई बैटरी टेक्नोलॉजी और लंबी रेंज

ऑपरेशन सिंदूर में मेरी दखलंदाजी न होती तो पाकिस्तान के पीएम की मौत हो गई होती : ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यह दावा दोहराया कि उन्होंने अब तक आठ युद्धों को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ऑपरेशन सिंदूर में मेरी दखलंदाजी न होती तो पाकिस्तान के पीएम की मौत हो गई होती : ट्रंप

NCERT बुक में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' चैप्टर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त..NCERT से मांगा जवाब..जानें क्या है पूरा विवाद

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने बुधवार को एनसीईआरटी की क्लास 8 की नई किताब में 'न्यायपालिका...
Breaking News  मुख्य समाचार 
NCERT बुक में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' चैप्टर पर सुप्रीम कोर्ट सख्त..NCERT से मांगा जवाब..जानें क्या है पूरा विवाद

'यादव जी की लव स्टोरी' के विरोध में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने किया सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली। प्रगति तिवारी, विशाल मोहन, अंकित बढ़ाना और सुखविंदर विक्की स्टारर फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर...
Breaking News  राष्ट्रीय  मनोरंजन 
'यादव जी की लव स्टोरी' के विरोध में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने किया सुनवाई से इनकार

राजस्थान में सर्दी की विदाई, गर्मी ने पकड़ी रफ्तार

जयपुर। राजस्थान के पश्चिमी हिस्से से सर्दी की पूरी तरह विदाई हो चुकी है और प्रदेश में गर्मी का सीजन...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
राजस्थान में सर्दी की विदाई, गर्मी ने पकड़ी रफ्तार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर: गागलहेड़ी में कार के भीतर मिला बुरी तरह जला शव, शिनाख्त की कोशिश जारी

सहारनपुर। जनपद के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक जली हुई कार के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: गागलहेड़ी में कार के भीतर मिला बुरी तरह जला शव, शिनाख्त की कोशिश जारी

होली से पहले शाहजहांपुर में अनोखी तैयारी! “लाट साहब” जुलूस के रास्ते पर स्थित ढकी गए धार्मिक स्थल

शाहजहांपुर। होली के मौके पर शहर में होने वाले प्रसिद्ध “लाट साहब” जुलूस की तैयारी जोरों पर है। प्रशासन ने...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
होली से पहले शाहजहांपुर में अनोखी तैयारी! “लाट साहब” जुलूस के रास्ते पर स्थित ढकी गए धार्मिक स्थल

खुद को गोली मारने से पहले संजय ने बनाए तीन वीडियो, पत्नी और भाई पर लगाए गंभीर आरोप

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द गांव में सोमवार देर रात संजय यादव (48)ने अपनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
खुद को गोली मारने से पहले संजय ने बनाए तीन वीडियो, पत्नी और भाई पर लगाए गंभीर आरोप

मेरठ: स्कूल में जहरीली गोलियां खाने से दो छात्राओं की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

मेरठ। जनपद के थाना इंचौली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 7 में पढ़ने वाली दो सहेलियों द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: स्कूल में जहरीली गोलियां खाने से दो छात्राओं की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश