दिल्ली: चुनाव आयोग का राउंड टेबल सम्मेलन शुरू, ज्ञानेश कुमार ने की मिलकर काम करने की अपील

On

नई दिल्ली। भारत मंडपम में मंगलवार को चुनाव आयोग और देशभर के राज्य निर्वाचन आयुक्तों का राष्ट्रीय राउंड टेबल सम्मेलन शुरू हुआ। खास बात यह है कि इस तरह की बैठक 27 वर्षों बाद आयोजित की गई है। इससे पहले ऐसा सम्मेलन वर्ष 1999 में हुआ था। सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कर रहे हैं। इस अवसर पर चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी मौजूद रहे। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्त अपने कानूनी और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन की शुरुआत में मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों ने प्रतिभागियों को संबोधित कर चर्चा की दिशा तय की। इस दौरान आयोग ने 'लोकतंत्रों का संगम' नाम की पुस्तक का भी लोकार्पण भी किया।

दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में आया शक्तिशाली भूकंप, मलेशिया में महसूस किए गए जोरदार झटके  ये भी पढ़ें  दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में आया शक्तिशाली भूकंप, मलेशिया में महसूस किए गए जोरदार झटके

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार

ज्ञानेश कुमार ने कहा कि देश के हित और संवैधानिक तालमेल के लिए चुनाव आयोग और राज्य चुनाव आयोग को वोटर को ध्यान में रखते हुए मिलकर काम करना चाहिए। यह दिनभर चलने वाला सम्मेलन चुनाव प्रबंधन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के उपयोग, उसकी पारदर्शिता और सुरक्षा विशेषताओं पर विस्तार से प्रस्तुति दी जा रही है। साथ ही नई डिजिटल प्रणाली 'ईसीआईनेट' पर भी विशेष प्रस्तुति रखी गई है। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य चुनावी प्रक्रियाओं को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम बनाना है। बैठक में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता पात्रता से जुड़े प्रावधानों की तुलनात्मक प्रस्तुति भी दी जा रही है।

सोनभद्र में बड़ा हादसा.. मिट्टी का टीला ढहा, मलबे में दबकर तीन महिलाओं की मौत व दाे घायल ये भी पढ़ें  सोनभद्र में बड़ा हादसा.. मिट्टी का टीला ढहा, मलबे में दबकर तीन महिलाओं की मौत व दाे घायल

यह चर्चा जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के संदर्भ में मतदाता सूची की तैयारी और संशोधन की कानूनी प्रक्रिया को बेहतर समझने के लिए की जा रही है। चुनावी सूची की सटीकता और मजबूती बढ़ाने के उपायों पर भी विचार-विमर्श हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार इस बैठक का उद्देश्य राष्ट्रीय और राज्य स्तर के निर्वाचन संस्थानों के बीच समन्वय को मजबूत करना और सहकारी संघवाद की भावना को और सुदृढ़ करना है। राज्य निर्वाचन आयोगों का गठन संविधान के 73वें और 74वें संशोधन के तहत किया गया था। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243के और 243जेडए के अनुसार ये आयोग पंचायतों और नगर निकायों के चुनाव कराने के लिए जिम्मेदार होते हैं। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: नगरपालिका बोर्ड बैठक में 290 करोड़ का 'रिकॉर्ड' बजट होगा पेश, शहर के विकास पर खर्च होंगे 486 करोड़

मुजफ्फरनगर। शहर के समग्र विकास को नई दिशा देने के लिए नगरपालिका परिषद ने अपनी कमर कस ली है। आगामी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: नगरपालिका बोर्ड बैठक में 290 करोड़ का 'रिकॉर्ड' बजट होगा पेश, शहर के विकास पर खर्च होंगे 486 करोड़

बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट

बागपत। जनपद की बड़ौत कोतवाली पुलिस ने सुल्तानपुर हटाना गांव के जंगल में हुए सनसनीखेज बर्तन विक्रेता हत्याकांड का पर्दाफाश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट

बिजनौर: कमिश्नर आनंजय कुमार ने ग्राम चौपाल में परखी विकास कार्यों की हकीकत, खाली रजिस्टर देख बिफरे

बिजनौर। मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आनंजय कुमार ने मंगलवार को जनपद बिजनौर का सघन दौरा किया। उन्होंने ग्राम मुबारकपुर तालन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: कमिश्नर आनंजय कुमार ने ग्राम चौपाल में परखी विकास कार्यों की हकीकत, खाली रजिस्टर देख बिफरे

नई दिल्ली: खरीफ फसलों के MSP पर मंथन, भाकियू अराजनैतिक ने उठाई एमएसपी को कानूनी गारंटी देने की मांग

मुजफ्फरनगर/नई दिल्ली। खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) निर्धारण को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में कृषि लागत एवं...
Breaking News  राष्ट्रीय  मुज़फ़्फ़रनगर 
नई दिल्ली: खरीफ फसलों के MSP पर मंथन, भाकियू अराजनैतिक ने उठाई एमएसपी को कानूनी गारंटी देने की मांग

मुजफ्फरनगर: गंगनहर पटरी मार्ग पर ट्रक और पिकअप की भीषण भिड़ंत, दो बुजुर्गों की मौत, 18 मजदूर घायल

   खतौली। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खतौली थाना क्षेत्र...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: गंगनहर पटरी मार्ग पर ट्रक और पिकअप की भीषण भिड़ंत, दो बुजुर्गों की मौत, 18 मजदूर घायल

उत्तर प्रदेश

बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट

बागपत। जनपद की बड़ौत कोतवाली पुलिस ने सुल्तानपुर हटाना गांव के जंगल में हुए सनसनीखेज बर्तन विक्रेता हत्याकांड का पर्दाफाश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट

बिजनौर: कमिश्नर आनंजय कुमार ने ग्राम चौपाल में परखी विकास कार्यों की हकीकत, खाली रजिस्टर देख बिफरे

बिजनौर। मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आनंजय कुमार ने मंगलवार को जनपद बिजनौर का सघन दौरा किया। उन्होंने ग्राम मुबारकपुर तालन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: कमिश्नर आनंजय कुमार ने ग्राम चौपाल में परखी विकास कार्यों की हकीकत, खाली रजिस्टर देख बिफरे

मुरादाबाद: सिविल लाइंस की खंडहर बिल्डिंग में मिला पेंटर का शव, संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी

मुरादाबाद। महानगर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में उस समय सनसनी फैल गई, जब गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास स्थित एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: सिविल लाइंस की खंडहर बिल्डिंग में मिला पेंटर का शव, संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी

बाल्मीकि समाज के दो पक्षों में पथराव व फायरिंग,पड़ोसी संविदा सफाईकर्मी की मौत,बेटा घायल

झांसी। कोतवाली थाना अंतर्गत उन्नाव गेट क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई जब दिनदहाड़े दो पक्षों में विवाद के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
बाल्मीकि समाज के दो पक्षों में पथराव व फायरिंग,पड़ोसी संविदा सफाईकर्मी की मौत,बेटा घायल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश