सोनभद्र में बड़ा हादसा.. मिट्टी का टीला ढहा, मलबे में दबकर तीन महिलाओं की मौत व दाे घायल
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र में म्योरपुर थाना अंतर्गत ग्राम किरवानी में सोमवार सुबह मिट्टी का टीला ढहने से तीन महिलाओं की मलबे में दबने से मौत हो गई। इस हादसे में दो महिलाएं घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक वर्मा ने बताया कि होली से पहले अपने कच्चे घरों की लिपाई-पुताई करने के लिए कुछ महिलाएं सफेद मिट्टी लेने गयी थीं। टीले के पास मिट्टी खुदाई करने के दौरान अचानक मिट्टी का टीला ढह गया और उसमें महिलाएं दब गईं। इसकी सूचना पर ग्रामीण एकत्र होगए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जेसीबी और लोगों की मदद से मलबे में दबीं महिलाओं को निकाल कर म्योरपुर सीएचसी पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो महिलाओं का इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें बिजनौर में मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओएसपी वर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान कमरुद्दीन की पत्नी सदीकुन्निशा (30), मिराज की पत्नी अनिशा ख़ातून (20) और देवबरन की पत्नी सीता (28) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रेस्क्यू पूरा कर लिया है। अब मिट्टी में किसी के दबे होने की आशंका नहीं हैं। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए वन विभाग से सहयोग लेकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां