राष्ट्रपति ट्रंप ने एक साल में आए ऐतिहासिक बदलावों की प्रशंसा की, कांग्रेस में गिनाईं उपलब्धियां

On

 वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उनके नेतृत्व के सिर्फ एक साल में अमेरिका ने 'बहुत बड़ा बदलाव' देखा है। उन्होंने कांग्रेस से कहा कि देश ने ऐसा बदलाव किया है जैसा पहले कभी किसी ने नहीं देखा।

व्हाइट हाउस से मिले अपने 'स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण' के कुछ हिस्सों में ट्रंप ने कहा, "आज रात, सिर्फ एक साल बाद मैं पूरे गर्व से कह सकता हूं कि हमने ऐसा बदलाव किया है, जैसा पहले कभी किसी ने नहीं देखा और यह बहुत बड़ा बदलाव है। हम कभी भी उस स्थिति में वापस नहीं जाएंगे, जहां हम कुछ समय पहले थे।"

ऐतिहासिक रिकॉर्ड! भारत से सबसे ज्यादा निर्यात किया जाने वाला उत्पाद बना आईफोन ये भी पढ़ें  ऐतिहासिक रिकॉर्ड! भारत से सबसे ज्यादा निर्यात किया जाने वाला उत्पाद बना आईफोन

उनके दूसरे कार्यकाल का यह पहला 'स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन' पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने वाला माना जा रहा है। सूत्रों ने कहा कि इसकी अवधि 1 घंटा 45 मिनट से अधिक हो सकती है। संयुक्त राज्य अमेरिका के संस्थापक आदर्शों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "1776 से आज तक, हर पीढ़ी के अमेरिकियों ने जीवन, स्वतंत्रता और सुख की खोज की रक्षा के लिए कदम आगे बढ़ाया है। अब हमारी बारी है।" उन्होंने आगे कहा, "उनका प्रशासन एक ऐसा देश बना रहा है, जहां हर बच्चे को ऊंचा उठने और आगे बढ़ने का मौका मिले, जहां सरकार लोगों के प्रति जवाबदेह हो, ताकतवर लोगों के लिए नहीं। इसके साथ ही, मेहनती अमेरिकी नागरिकों के हित हमेशा हमारी पहली और आखिरी चिंता हो।"

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच तेहरान के सहयोगी में हिचकिचाहच, हमले को लेकर विचार कर रहे ट्रंप ये भी पढ़ें  ईरान-अमेरिका तनाव के बीच तेहरान के सहयोगी में हिचकिचाहच, हमले को लेकर विचार कर रहे ट्रंप

अर्थव्यवस्था के विषय पर डोनाल्ड ट्रंप ने लगातार घरेलू ग्रोथ का अनुमान लगाया। उन्होंने कहा, "आगे बढ़ते हुए कारखाने, नौकरियां, निवेश और खरबों डॉलर अमेरिका में आते रहेंगे, क्योंकि आखिरकार हमारे पास एक ऐसा अध्यक्ष है जो अमेरिका को सबसे पहले रखता है।" उन्होंने पिछले प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि हमारे देश को चलाने वाले प्रोडक्टिव और मेहनती लोगों से पैसा निकालने के लिए सब कुछ चुराया और धांधली की गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दवाओं की कीमतें कम करने का भी दावा किया। उन्होंने कहा, "मैं प्रिस्क्रिप्शन मेडिसिन की बहुत ज्यादा बढ़ी हुई कीमत भी खत्म कर रहा हूं। दूसरे राष्ट्रपतियों ने ऐसा करने की कोशिश की, लेकिन वे कभी नहीं कर पाए। वे सिर्फ बातें करते रहे और कोई एक्शन नहीं लिया। मैंने यह कर दिखाया।"

BCD चुनाव 2026: 63 उम्मीदवारों का निलंबन वापस, आचार संहिता उल्लंघन का था आरोप ये भी पढ़ें  BCD चुनाव 2026: 63 उम्मीदवारों का निलंबन वापस, आचार संहिता उल्लंघन का था आरोप

हाउसिंग पॉलिसी पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "पिछले महीने, मैंने बड़े वॉल स्ट्रीट निवेश फर्मों को हजारों की संख्या में सिंगल-फैमिली घर खरीदने से बैन करने के लिए एक आदेश पर साइन किया।" उन्होंने आगे कहा कि वह कांग्रेस से इस प्रतिबंध को स्थायी करने के लिए कह रहे हैं। भ्रष्टाचार और कथित धोखाधड़ी पर बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने मिनेसोटा का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "मिनेसोटा से ज्यादा चौंकाने वाला कोई उदाहरण नहीं है, जहां सोमाली कम्युनिटी के लोगों ने अमेरिकन टैक्सपेयर से लगभग 19 बिलियन डॉलर लूटे हैं।" सीमा और आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने डेमोक्रेट्स पर फंडिंग में कटौती करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "जब हम बात कर रहे हैं, इस सदन में डेमोक्रेट्स ने होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की सारी फंडिंग काट दी है।

उन्होंने अमेरिकियों को आतंकवादियों और कातिलों से बचाने के लिए जिम्मेदार एजेंसी को बंद कर दिया है।" उन्होंने कहा, "आज रात, मैं अमेरिका की बॉर्डर सिक्योरिटी और होमलैंड सिक्योरिटी के लिए सभी फंडिंग की पूर्ण और तत्काल बहाली की मांग कर रहा हूं।" ट्रंप ने कम्युनिटी को सुरक्षित रखने का वादा करते हुए कहा कि खतरनाक और बार-बार अपराध करने वाले अपराधियों को अपराध समर्थक राजनेता रिहा कर रहे हैं।" फॉरेन पॉलिसी पर ट्रंप ने कहा, "राष्ट्रपति के तौर पर, मैं जहां भी हो सकेगा शांति बनाऊंगा, लेकिन जहां भी हमें जरूरत होगी, अमेरिका के लिए खतरे का सामना करने से कभी नहीं हिचकिचाऊंगा।" उन्होंने पश्चिमी गोलार्ध में अमेरिकी सिक्योरिटी और दबदबा बहाल करने का भी वादा किया। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

शिखर धवन की बड़ी जीत: कोर्ट ने पूर्व पत्नी को ₹5.72 करोड़ लौटाने का दिया आदेश

नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने क्रिकेटर शिखर धवन को पारिवारिक मामले में बड़ी राहत दी है। पटियाला हाउस कोर्ट...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
शिखर धवन की बड़ी जीत: कोर्ट ने पूर्व पत्नी को ₹5.72 करोड़ लौटाने का दिया आदेश

त्राटक क्रिया : आंखों की रोशनी के साथ दिमाग को भी बनाती है तेज

नई दिल्ली। आज के आधुनिक और तेज रफ्तार युग में ज्यादातर लोगों को अपने जीवन में किसी न किसी बात...
हेल्थ 
त्राटक क्रिया : आंखों की रोशनी के साथ दिमाग को भी बनाती है तेज

सहारनपुर में बाइक सवारों को टक्कर, अज्ञात वाहन चालक फरार

सहारनपुर। बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों घायल हो गए। जानकारी के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बाइक सवारों को टक्कर, अज्ञात वाहन चालक फरार

मेरठ: सौतेले पिता की हैवानियत, बेटी के पेट में मारी लात और पति को फंसाने की दी धमकी

मेरठ। जनपद के थाना टीपी नगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: सौतेले पिता की हैवानियत, बेटी के पेट में मारी लात और पति को फंसाने की दी धमकी

लखनऊ में सियासी हलचल! MLA उमा शंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की बड़ी रेड

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब आयकर विभाग (Income Tax) की...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में सियासी हलचल! MLA उमा शंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की बड़ी रेड

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में बाइक सवारों को टक्कर, अज्ञात वाहन चालक फरार

सहारनपुर। बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों घायल हो गए। जानकारी के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बाइक सवारों को टक्कर, अज्ञात वाहन चालक फरार

मेरठ: सौतेले पिता की हैवानियत, बेटी के पेट में मारी लात और पति को फंसाने की दी धमकी

मेरठ। जनपद के थाना टीपी नगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: सौतेले पिता की हैवानियत, बेटी के पेट में मारी लात और पति को फंसाने की दी धमकी

लखनऊ में सियासी हलचल! MLA उमा शंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की बड़ी रेड

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब आयकर विभाग (Income Tax) की...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में सियासी हलचल! MLA उमा शंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की बड़ी रेड

मेरठ में चर्च चोरी का खुलासा: दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का कीमती माल बरामद

मेरठ। थाना कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा चर्च में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं ।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में चर्च चोरी का खुलासा: दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का कीमती माल बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश