इश्क, गद्दारी और अमेरिकी इनपुट : पाताल से ढूंढ निकाल कर मारा दुनिया का सबसे खूंखार ड्रग लॉर्ड 'एल मेनचो' को

On

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के जंगलों में छिपे दुनिया के सबसे वांछित ड्रग माफिया और 'जालिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल' के सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंट्स, उर्फ 'एल मेनचो' की कहानी खत्म होने के तीन किरदार रहे हैं। ये हैं प्रेम, विश्वासघात और अमेरिकी सुराग। मेक्सिकन विशेष बलों ने एक बेहद गोपनीय और साहसिक अभियान में सालों से नाक में दम करने वाले इस दुर्दांत अपराधी एल मेनचो को अपनी गोलियों का निशाना बना ही डाला। इस घटना के अंजाम ने पूरे मेक्सिको को भले ही हिंसा की धधकती आग में झोंक दिया हो, लेकिन सुरक्षा बलों के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है।

मुज़फ्फरनगर में प्रकाश चौक स्थित रूप फर्नीचर शोरूम पर जीएसटी विभाग का छापा; ₹2.50 लाख का जुर्माना ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में प्रकाश चौक स्थित रूप फर्नीचर शोरूम पर जीएसटी विभाग का छापा; ₹2.50 लाख का जुर्माना

लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी ग्रुप से आया ई-मेल ये भी पढ़ें  लाल किला और दिल्ली सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी ग्रुप से आया ई-मेल

दरअसल एल मेनचो को पकड़ना किसी नामुमकिन मिशन जैसा था, लेकिन इसकी पटकथा 'रोमांस और धोखे' की कलम से लिखी गयी। मेक्सिकन रक्षा सचिव रिकार्डो ट्रेविला ट्रेजो के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने एल मेनचो की प्रेमिका के 'बेहद खास और भरोसेमंद आदमी' को तोड़ लिया था। यही प्रेम आखिर में एल मेनचो के लिए काल की कहानी लेकर आया। इसी सूत्र ने सुरक्षा बलों को तपालपा के बाहरी इलाके में स्थित एक गुप्त केबिन का पता बताया। एल मेनचो इसी केबिन में छिपा रहता था। जब एक रोज उसकी प्रेमिका वहां से निकली, तब अमेरिकी खुफिया एजेंसी के जासूसों ने मेक्सिकन वायुसेना और नेशनल गार्ड को इशारा भेजा। सुरक्षा बलों ने बिना देर किए फौरन ही वहां पर ताबड़तोड़ धावा बोल दिया।

राष्ट्रपति भवन में एडविन लुटियंस की प्रतिमा हटाकर सी. राजगोपालाचारी को दी गई जगह, द्रौपदी मुर्मू ने किया अनावरण ये भी पढ़ें  राष्ट्रपति भवन में एडविन लुटियंस की प्रतिमा हटाकर सी. राजगोपालाचारी को दी गई जगह, द्रौपदी मुर्मू ने किया अनावरण

तपालपा के पहाड़ी और जंगली इलाके 'कबानास ला लोमा' में रविवार सुबह मौत का तांडव शुरू हुआ। भारी हथियारों से लैस कार्टेल के गुर्गों ने सेना पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। चश्मदीदों के वीडियो में गोलियों की गड़गड़ाहट और आसमान में उठता गहरा काला धुआं साफ देखा जा सकता था। सैकड़ों गोलियां दाग दी गयीं। इस भयावह गोलाबारी में गैंग के आठ सदस्य मारे गए। मौत का साया मंडराता देख मेनचो अपने अंगरक्षकों के साथ घने जंगल की झाड़ियों में छिप गया, लेकिन विशेष बलों की एक टीम ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। जंगल के भीतर हुई अंतिम मुठभेड़ में एल मेनचो और उसके दो बॉडीगार्ड बुरी तरह घायल हो गए। जिंदगी की आखिरी सांसें गिन रहे इन तीनों को पकड़ लिया गया। उनको अस्पताल ले जाने की कोशिश की गयी। आनन-फानन में एक सैन्य हेलीकॉप्टर ने उन्हें लेकर ग्वाडलजारा के लिए उड़ान भरी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही हवा में ही एल मेनचो ने दम तोड़ दिया।
सुरक्षा बलों को पता था कि उसकी मौत से शहर में जलजला आ जायेगा। इसलिए जवाबी हिंसा के डर से हेलीकॉप्टर का रास्ता बदलकर उसे मोरेलिया हवाई अड्डे पर उतारा गया, जहां से फाइटर जेट के जरिए उसके शव को मेक्सिको सिटी लाया गया।

अपने आका की मौत की खबर सुनते ही जालिस्को कार्टेल के गुर्गों ने पूरे देश में तबाही मचा दी। सड़कों पर वाहनों को आग लगा दी गयी, सैन्य चौकियों पर हमले हुए और प्रमुख शहरों में जगह-जगह आग लगा दी। इस जवाबी हिंसा में नेशनल गार्ड के 25 जवान शहीद हो गए। गिरती लाशों और हर तरह हो रहे धमाकों के कारण कई देशों ने अपने नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी है और कई एयरलाइनों ने उड़ानें रद्द कर दी। राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम के लिए यह अभियान एक बड़ा सियासी इम्तिहान था। एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ड्रग तस्करी रोकने के लिए भारी दबाव, तो दूसरी तरफ कुछ ही महीनों बाद होने वाला 'फीफा वर्ल्ड कप 2026'। आगजनी, धमाकों और गुबार देख रहे ग्वाडलजारा शहर में वर्ल्ड कप के मैच होने हैं।

मेक्सिको सरकार ने एल मेनचो को खत्म कर दुनिया को संदेश दिया है कि मेक्सिको अब ड्रग माफियाओं के आगे नहीं झुकेगा, चाहे इसकी कीमत कितनी भी बड़ी क्यों न हो। विशेषज्ञों का मानना है कि 1.5 करोड़ डॉलर के इनामी एल मेनचो की मौत उसके गैंग के लिए एक बड़ा झटका है, लेकिन खतरा टला नहीं है। जालिस्को कार्टेल एक 'फ्रेंचाइजी' मॉडल पर काम करता है, जिसके कई कमांडर अभी भी खुली हवा में सांसे भर रहे हैं। राष्ट्रपति शीनबाम ने जनता से शांति की अपील करते हुए कहा है, "हमारी प्राथमिकता सामान्य स्थिति बहाल करना है।" फिलहाल, मेक्सिको की सड़कें धधक रही हैं और दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या एल मेनचो का साम्राज्य अब ताश के पत्तों की तरह ढह जाएगा।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बुलंदशहर: 50 लाख का बैंक लोन नकली नोटों से चुकाने की थी तैयारी, नरौरा पुलिस ने प्रिंटर के साथ दबोचे तीन जालसाज

बुलंदशहर। जनपद की नरौरा पुलिस और स्वाट टीम देहात ने एक संयुक्त ऑपरेशन में नकली नोट छापने वाले एक शातिर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर: 50 लाख का बैंक लोन नकली नोटों से चुकाने की थी तैयारी, नरौरा पुलिस ने प्रिंटर के साथ दबोचे तीन जालसाज

मोरना हत्याकांड: पिता के कातिल बेटियों को मिले कड़ी सजा, माँ और भाई ने रोते हुए की इंसाफ की मांग

मोरना/मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में सोमवार को हुई दलित किसान रामप्रसाद असोजवाल की हत्या के मामले में...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मोरना हत्याकांड: पिता के कातिल बेटियों को मिले कड़ी सजा, माँ और भाई ने रोते हुए की इंसाफ की मांग

मुजफ्फरनगर: नगरपालिका बोर्ड बैठक में 290 करोड़ का 'रिकॉर्ड' बजट होगा पेश, शहर के विकास पर खर्च होंगे 486 करोड़

मुजफ्फरनगर। शहर के समग्र विकास को नई दिशा देने के लिए नगरपालिका परिषद ने अपनी कमर कस ली है। आगामी...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: नगरपालिका बोर्ड बैठक में 290 करोड़ का 'रिकॉर्ड' बजट होगा पेश, शहर के विकास पर खर्च होंगे 486 करोड़

बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट

बागपत। जनपद की बड़ौत कोतवाली पुलिस ने सुल्तानपुर हटाना गांव के जंगल में हुए सनसनीखेज बर्तन विक्रेता हत्याकांड का पर्दाफाश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट

बिजनौर: कमिश्नर आनंजय कुमार ने ग्राम चौपाल में परखी विकास कार्यों की हकीकत, खाली रजिस्टर देख बिफरे

बिजनौर। मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आनंजय कुमार ने मंगलवार को जनपद बिजनौर का सघन दौरा किया। उन्होंने ग्राम मुबारकपुर तालन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: कमिश्नर आनंजय कुमार ने ग्राम चौपाल में परखी विकास कार्यों की हकीकत, खाली रजिस्टर देख बिफरे

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर: 50 लाख का बैंक लोन नकली नोटों से चुकाने की थी तैयारी, नरौरा पुलिस ने प्रिंटर के साथ दबोचे तीन जालसाज

बुलंदशहर। जनपद की नरौरा पुलिस और स्वाट टीम देहात ने एक संयुक्त ऑपरेशन में नकली नोट छापने वाले एक शातिर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर: 50 लाख का बैंक लोन नकली नोटों से चुकाने की थी तैयारी, नरौरा पुलिस ने प्रिंटर के साथ दबोचे तीन जालसाज

बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट

बागपत। जनपद की बड़ौत कोतवाली पुलिस ने सुल्तानपुर हटाना गांव के जंगल में हुए सनसनीखेज बर्तन विक्रेता हत्याकांड का पर्दाफाश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
बागपत: बर्तन विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, शराब के नशे में विवाद के बाद ईंट से पीटकर उतारा था मौत के घाट

बिजनौर: कमिश्नर आनंजय कुमार ने ग्राम चौपाल में परखी विकास कार्यों की हकीकत, खाली रजिस्टर देख बिफरे

बिजनौर। मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आनंजय कुमार ने मंगलवार को जनपद बिजनौर का सघन दौरा किया। उन्होंने ग्राम मुबारकपुर तालन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: कमिश्नर आनंजय कुमार ने ग्राम चौपाल में परखी विकास कार्यों की हकीकत, खाली रजिस्टर देख बिफरे

मुरादाबाद: सिविल लाइंस की खंडहर बिल्डिंग में मिला पेंटर का शव, संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी

मुरादाबाद। महानगर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में उस समय सनसनी फैल गई, जब गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास स्थित एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: सिविल लाइंस की खंडहर बिल्डिंग में मिला पेंटर का शव, संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश