यमुनानगर:देर रात छात्र से लूटपाट, बाइक सवार तीन युवकों ने मोबाइल और नकदी छीनी
यमुनानगर। यमुनानगर में 12वीं कक्षा के छात्र से देर रात लूटपाट का मामला सामने आया है। मोटरसाइकिल पर आए तीन अज्ञात युवकों ने सुनसान सड़क पर छात्र को निशाना बनाते हुए उसका महंगा मोबाइल फोन और नकदी छीन ली। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में छात्र हारीश नवाब ने बुधवार काे बताया कि वह स्थानीय स्कूल में 12वीं कक्षा का विद्यार्थी है। देर रात वह अपने एक मित्र से मुलाकात कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। खारवन-बलाचौर मार्ग पर भट्ठों के समीप उसने कुछ देर के लिए वाहन रोका। इसी दौरान एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और बातचीत करने लगे। आरोप है कि अचानक तीनों युवकों ने उसे धमकाकर उसका मोबाइल फोन और जेब में रखी नकदी छीन ली।
ये भी पढ़ें पटना में बिहार अग्निशमन सेवा के आईजी एम. सुनील नायक के आवास पर आंध्र प्रदेश पुलिस की छापेमारी
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। छात्र ने बताया कि घटना से घबराकर वह पहले घर पहुंचा और बाद में अपने पिता के साथ पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई। शिकायकर्ता का कहना है कि सामने आने पर वह आरोपियों की पहचान कर सकता है। मामले की जांच कर रही थाना सदर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा संभावित मार्गों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की जा सके। वहीं पुलिस अधिकारियों के अनुसार लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए संदिग्धों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां