रोहतक के कारोबारी से 15 लाख के गहने ठगने वाली युवती गिरफतार
होटल के कमरे में रची गई साजिश: इंस्टाग्राम पर 'मुस्कान चौधरी' बनकर बुना था दोस्ती का जाल
पानीपत (हरियाणा)। सीआईए-3 पुलिस टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए उस शातिर गिरोह की सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने रोहतक के एक संपन्न कारोबारी को अपनी खूबसूरती और दोस्ती के जाल में फंसाकर लाखों की ठगी की थी। गिरफ्तार आरोपी युवती की पहचान रोहतक निवासी कनिष्का के रूप में हुई है, जिसने अपनी सहेली के साथ मिलकर नशीला पदार्थ पिलाकर 15 लाख के गहने और 50 हजार की नकदी पर हाथ साफ किया था।
सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि इस पूरी साजिश की शुरुआत सोशल मीडिया से हुई। आरोपी युवती की सहेली ने इंस्टाग्राम पर 'मुस्कान चौधरी' के नाम से एक फर्जी प्रोफाइल बनाई और सोनू नाम के युवक से दोस्ती की। सोनू को अच्छे परिवार का और सोने के जेवरात पहनने का शौकीन जानकर दोनों युवतियों ने उसे लूटने का प्लान तैयार किया।
धुंध का बहाना और होटल में वारदात
पूछताछ में कनिष्का ने खुलासा किया कि वे सोनू को हरिद्वार घुमाने के बहाने अपनी कार में ले गईं। 22 दिसंबर की रात भारी धुंध का बहाना बनाकर उन्होंने पानीपत के संजय चौक स्थित एक होटल में कमरा लिया। योजना के मुताबिक, कनिष्का ने सोनू को बातों में उलझाया जबकि उसकी सहेली ने 'रेडबुल' एनर्जी ड्रिंक में नशीली दवा मिला दी। सोनू के बेहोश होते ही दोनों युवतियां उसकी 4 सोने की अंगूठी, एक छल्ला, भारी चेन और 50 हजार रुपये कैश लेकर फरार हो गईं।
ये भी पढ़ें चंपावत में मुख्यमंत्री धामी ने किया खड़ी होली महोत्सव का शुभारम्भ, संस्कृति संरक्षण का दोहराया संकल्पहिस्से में मिले 6.20 लाख रुपये
पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के बाद ठगे गए जेवरातों को बेच दिया गया था। आरोपी कनिष्का ने कबूल किया कि उसकी सहेली ने उसे हिस्से के रूप में 6 लाख 20 हजार रुपये दिए थे। पुलिस अब कनिष्का की सहेली और फरार मुख्य आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। सीआईए टीम का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह और रिकवरी पर काम पूरा कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें राबड़ी देवी ने कानून-व्यवस्था पर बिहार सरकार को घेरा, कर्मचारियों के वेतन पर जताई ये आशंका
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां