'यादव जी की लव स्टोरी' के विरोध में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने किया सुनवाई से इनकार

On

नई दिल्ली। प्रगति तिवारी, विशाल मोहन, अंकित बढ़ाना और सुखविंदर विक्की स्टारर फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर सुप्रीम कोर्ट में फिल्म के टाइटल और रिलीज पर रोक की मांग को लेकर याचिका दर्ज कराई गई थी। अब कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है, और कोर्ट का कहना है कि फिल्म के टाइटल से यादव समुदाय की छवि खराब नहीं होती। सुप्रीम कोर्ट ने कड़े शब्दों में फिल्म के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि टाइटल के कुछ भी ऐसा विवादित नहीं है, जैसा 'घूसखोर पंडत' में था। ये मामला घूसखोर पंडत से अलग है।

रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं ये भी पढ़ें  रामपुर जिला सहकारी बैंक की 35वीं वार्षिक बैठक संपन्न; कृषि राज्य मंत्री बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ हैं सहकारी संस्थाएं

मणिपुर की छोटी सी फीचर फिल्म ने जीता 'बाफ्टा', खास है फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'बूंग' ये भी पढ़ें  मणिपुर की छोटी सी फीचर फिल्म ने जीता 'बाफ्टा', खास है फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'बूंग'

फिल्म के टाइटल से यादव समुदाय की छवि खराब नहीं होती है। जस्टिस बी वी नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की बेंच ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि किसी फिल्म का टाइटल मात्र इसलिए असंवैधानिक नहीं ठहराया जा सकता कि उससे किसी समुदाय की छवि खराब होने की आशंका जताई जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से फिल्म के रिलीज पर लटकी तलवार अब उतर चुकी है। फिल्म 27 फरवरी को यानी 2 दिन बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के टाइटल में यादव जी और ट्रेलर में यादव समुदाय की लड़की का एक विशेष वर्ग के व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध की वजह से फिल्म का विरोध हो रहा है। यूपी के कई हिस्सों में फिल्म के विरोध में नारेबाजी की गई और फिल्म के पोस्टर भी जलाए गए थे।

मुजफ्फरनगर: वैश्य समाज की एकजुटता पर जोर: अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन ने घोषित की जिला कार्यकारिणी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: वैश्य समाज की एकजुटता पर जोर: अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन ने घोषित की जिला कार्यकारिणी

यादव समुदाय का कहना है कि टाइटल और फिल्म की कहानी के जरिए यादव समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने का काम किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म के बैन की मांग उठ रही है और फिल्म के लीड किरदारों को भी टारगेट किया गया। फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही प्रगति तिवारी ने भी फिल्म को लेकर सफाई पेश की थी कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है, जो किसी समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंचाए। हालांकि अब कोर्ट के फैसले से साफ है कि फिल्म में कुछ भी असंवैधानिक नहीं है। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देते हुए रिलीज का आदेश पहले भी दे दिया था।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

शिखर धवन की बड़ी जीत: कोर्ट ने पूर्व पत्नी को ₹5.72 करोड़ लौटाने का दिया आदेश

नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने क्रिकेटर शिखर धवन को पारिवारिक मामले में बड़ी राहत दी है। पटियाला हाउस कोर्ट...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
शिखर धवन की बड़ी जीत: कोर्ट ने पूर्व पत्नी को ₹5.72 करोड़ लौटाने का दिया आदेश

त्राटक क्रिया : आंखों की रोशनी के साथ दिमाग को भी बनाती है तेज

नई दिल्ली। आज के आधुनिक और तेज रफ्तार युग में ज्यादातर लोगों को अपने जीवन में किसी न किसी बात...
हेल्थ 
त्राटक क्रिया : आंखों की रोशनी के साथ दिमाग को भी बनाती है तेज

सहारनपुर में बाइक सवारों को टक्कर, अज्ञात वाहन चालक फरार

सहारनपुर। बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों घायल हो गए। जानकारी के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में बाइक सवारों को टक्कर, अज्ञात वाहन चालक फरार

मेरठ: सौतेले पिता की हैवानियत, बेटी के पेट में मारी लात और पति को फंसाने की दी धमकी

मेरठ। जनपद के थाना टीपी नगर क्षेत्र की एक कॉलोनी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: सौतेले पिता की हैवानियत, बेटी के पेट में मारी लात और पति को फंसाने की दी धमकी

लखनऊ में सियासी हलचल! MLA उमा शंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की बड़ी रेड

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब आयकर विभाग (Income Tax) की...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में सियासी हलचल! MLA उमा शंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की बड़ी रेड

उत्तर प्रदेश

मेरठ में चर्च चोरी का खुलासा: दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का कीमती माल बरामद

मेरठ। थाना कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा चर्च में चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं ।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में चर्च चोरी का खुलासा: दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का कीमती माल बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश