मुजफ्फरनगरः गांधी कॉलोनी विद्युत उपकेंद्र पर दो घंटे का शटडाउन, 27 फरवरी को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
मुजफ्फरनगर। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि 27 फरवरी को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र गांधी कॉलोनी पर तकनीकी कार्य कराया जाएगा। उपकेंद्र पर 33 केवी पैनल की स्थापना एवं वायरिंग का कार्य प्रस्तावित है, जिसके चलते दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए निर्धारित समयावधि में उपकेंद्र का शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान गांधी कॉलोनी उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूर्णतः बंद रहेगी।
विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पूर्व तैयारी करते हुए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कर लें तथा कार्य के दौरान विभाग को सहयोग प्रदान करें। अधिकारियों का कहना है कि कार्य पूर्ण होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
अधिक जानकारी अथवा किसी आपात स्थिति में उपभोक्ता बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।
विभाग ने नागरिकों से राष्ट्रहित में बिजली की बचत करने का भी आह्वान किया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां