मुजफ्फरनगर में जाम पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': दिन में शहर के अंदर नहीं घुसेंगी मेरठ डिपो की बसें, नया रूट प्लान लागू
डीएम उमेश मिश्रा का बड़ा फैसला— राणा बहलना चौक से संचालित होंगी रोडवेज बसें; महावीर चौक और GIC मैदान पर सवारी बैठाने पर लगी रोक
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ और रोडवेज के अधिकारियों की मौजूदगी में शहर के संभ्रांत नागरिकों के सुझावों पर मुहर लगाई गई। नई व्यवस्था के तहत सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रोडवेज बसें राणा बहलना चौक से ही संचालित होंगी। रात 8 बजे के बाद ही बसों को शहर के अंदर आने की अनुमति मिलेगी।
सवारी उतारने और बैठाने के बदले नियम:
प्रशासन ने सख्त हिदायत दी है कि रोडवेज बसें अब महावीर चौक और जीआईसी मैदान जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर न तो सवारी उतारेंगी और न ही बैठाएंगी। यात्रियों के लिए जानसठ पुल के नीचे एक निर्धारित स्थान तय किया गया है, ताकि मुख्य मार्ग अवरुद्ध न हो। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें लापरवाही बरतने वाले बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां