खतौली में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, बिना पंजीकरण चल रहे कई क्लिनिक व नर्सिंग होम सील
डीएम और सीएमओ के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी; झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप, बोर्ड हटाकर हुए भूमिगत
खतौली (मुजफ्फरनगर)। जनपद के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के कड़े निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को खतौली क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित चिकित्सा केंद्रों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय रॉय के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए कई अपंजीकृत क्लिनिक और नर्सिंग होम को सील कर दिया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम जब खतौली के विभिन्न इलाकों में पहुंची, तो वहां संचालित कई निजी केंद्रों पर हड़कंप मच गया। टीम ने क्लिनिक और नर्सिंग होम संचालकों से उनके वैध पंजीकरण और शैक्षिक अहर्ता (डिग्री/डिप्लोमा) के अभिलेख मांगे। मौके पर कोई भी संचालक संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद विभाग ने नियमानुसार नोटिस निर्गत करते हुए इन अवैध केंद्रों को तत्काल प्रभाव से सील करने की कार्रवाई की।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: चरथावल में खाद्य विभाग का छापा, मिठाई की दुकानों से भरे नमूने, दुकानदारों में मची भगदड़दहशत में उतरे बोर्ड, डॉक्टर हुए फरार
स्वास्थ्य विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के झोलाछाप डॉक्टरों में खौफ का माहौल देखा गया। चर्चा रही कि छापेमारी की भनक लगते ही कई झोलाछाप डॉक्टरों ने आनन-फानन में अपनी दुकानों से क्लिनिक के बोर्ड उतार दिए और शटर गिराकर भूमिगत हो गए। प्रशासन की इस सक्रियता ने अवैध रूप से मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों की नींद उड़ा दी है।
मरीजों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
कार्रवाई के दौरान उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय रॉय ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि नागरिकों को बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति बिना वैध डिग्री और पंजीकरण के क्लिनिक चलाकर लोगों के जीवन को खतरे में डाल रहे हैं, उनके विरुद्ध आगे भी सख्त विधिक कार्रवाई जारी रहेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां