गंभीर बीमारी के बावजूद बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर कार्रवाई अमानवीय: मायावती
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बसपा विधायक उमाशंकर सिंह पर आयकर विभाग की कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय बताया है। उन्होंने कहा कि उमाशंकर सिंह जब से बसपा में शामिल हुए हैं, तब से उन्होंने पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है और उनके खिलाफ अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने या किसी भी गलत कार्य की कोई शिकायत सामने नहीं आई है। बुधवार शाम को सोशल मीडिया पर मायावती ने कहा कि उमाशंकर सिंह पिछले लगभग दो वर्षों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। ऐसी स्थिति में यदि आयकर विभाग को उनके संबंध में कोई शिकायत प्राप्त हुई थी, तो विभाग उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनके स्वस्थ होने के बाद उनसे पूछताछ कर सकता था।
उन्होंने स्पष्ट किया कि बसपा आयकर विभाग के कार्यों में कोई हस्तक्षेप नहीं कर रही है, लेकिन जिस तरह से उनकी गंभीर बीमारी के दौरान कार्रवाई की गई है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और मानवता के खिलाफ है। मायावती ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से मानवीय संवेदनाओं की अनदेखी होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित विभाग भविष्य में इस तरह की परिस्थितियों में संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण अपनाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां