बाराबंकी से दो तस्कर गिरफ्तार, 94 लाख रुपये की हेरोइन बरामद
बाराबंकी। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) लखनऊ यूनिट ने बाराबंकी जिले से दाे शातिर तस्कराें काे गिरफ्तार करक लिया। इनके पास से करीब 94 लाख रुपये की अवैध मादक पदार्थ (हेरोइन) बरामद किया है। एएनटीएफ प्रभारी दर्शन यादव ने मंगलवार काे बताया बाराबंकी जिले के याकुबगंज जैदपुर थाना क्षेत्र निवासी देवी प्रसाद और ताड़पुरवा निवासी अनिल कुमार को सोमवार देर रात सफदरगंज थाना क्षेत्र स्थित लखनऊ-अयोध्या हाईवे के चंदवारा मोड़ से गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से 470 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 94 लाख रुपये है। इसके अलावा अभियुक्ताें के पास से एक एंड्रॉयड और एक कीपैड फोन के साथ 1,620 रुपये नगद बरामद हुए है।
पूछताछ में अभियुक्ताें ने स्वीकारा कि वे दोनों आपस में पार्टनर है। एक ग्राहक को मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ बेचते थे, जो रुपये मिलते उसे वह आपस में बाट कर अपने महंगे शौक पूरा करते हैं। पुलिस ने दाेनाें के खिलाफ सफदरगंज थाना में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां