पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस, 6 यात्रियों की मौत, 21 घायल
लखनऊ। राजधानी के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लुधियाना से दरभंगा (बिहार) जा रही एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में 3 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि 3 की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा गोसाईगंज के पास तब हुआ जब बस करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार में थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस बेकाबू होकर पलट गई। चश्मदीदों के मुताबिक, दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कई यात्रियों के अंग शरीर से अलग हो गए और एक्सप्रेस-वे पर चारों ओर खून फैल गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे राहगीरों और पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया।
ये भी पढ़ें बिजनौर में मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओपुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटाकर टोल प्लाजा पहुंचाया और यातायात सुचारू कराया। गंभीर रूप से घायल 8 यात्रियों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंचे एआरटीओ (प्रवर्तन) आलोक यादव और स्थानीय पुलिस टीम ने घटना का निरीक्षण किया। प्रशासन का कहना है कि यात्रियों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने और उनके परिजनों को सूचित करने का काम प्राथमिकता पर किया जा रहा है।
हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि ओवरस्पीडिंग और थकान के कारण होने वाले ऐसे हादसों को रोकने के लिए एक्सप्रेस-वे पर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, इसके बावजूद लापरवाही के चलते यह बड़ा हादसा हो गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां