मेरठ में बाबरी मस्जिद के लिए चंदा मांगने पर हंगामा, पुलिस ने 50 से अधिक लोगों को छोड़ा

मेरठ। मेरठ के सदर बाजार में बाबरी मस्जिद के लिए चचंदा मांगने पर हंगामा हो गया। लोगों ने चंदा मांगने वालों को पकड़कर थाना सदर बाजार पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चंदा मांगने वाले सभी 50 से अधिक लोगों को नाम और पता के सत्यापन के बाद छोड़ दिया। इस पर हिंदू समाज के लोगों ने हंगामा किया मौके पर पहुंचे कैंद विधायक ने इस पर आपत्ति जताते हुए रोष प्रकट किया। बता दें पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद का निर्माण कार्य चल रहा है। बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए देश भर में पश्चिम बंगाल से वर्ग विशेष के लोगों को चंदा एकत्र करने के लिए भेजा जा रहा है। मेरठ में भी इन दिनों दूसरे समुदाय के लोग बाबरी मस्जिद के नाम पर चंद एकत्र कर रहे हैं।

शुक्रवार की शाम को सदर बाजार में चंदा मांगने पहुंचे दूसरे समुदाय के लोगों को बाजार के व्यापारियों ने पकड़ लिया। इसकी सूचना कैंट विधायक अमित अग्रवाल को दी। कैंट विधायक पीएम मोदी की रैली के लिए जनसंपर्क कर रहे थे। वो भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। विधायक के थाने पहुंचने से पहले ही पुलिस ने सभी लोगों को छोड़ दिया। पुलिस की इस कार्यशैली पर कैंट विधायक अमित अग्रवाल और व्यापारी सदर बाजार थाने में भड़क गए और पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। विधायक अमित अग्रवाल ने एसएसपी अविनाश पांडे को मोबाइल पर इसकी जानकारी दी। एसएसपी के निर्देश पर दो टीमें गठित की गईं। जिसमें एक टीम रोडवेज बस अड्डे और दूसरी को रेलवे स्टेशन भेजा गया। इन टीमों का उद्देश्य उन लोगों को पकड़ना था, जिनका सत्यापन नहीं हो सका था।
इस मामले में कैंट विधायक अमित अग्रवाल का कहना है कि वो इन दिनों मोदी सरकार की उपलब्धियों का जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। इसी दौरान व्यापारियों ने उन्हें 50 से अधिक मुस्लिम समाज के लोगों के बारे में बताया। जो कि बाबरी मस्जिद के लिए चंदा मांग रहे थे। एक व्यक्ति का आधार कार्ड पश्चिम बंगाल का निकला। विधायक ने पुलिस को 50 लोगों को सौंपने के बाद सवाल उठाया कि केवल 21 का सत्यापन क्यों किया।

मुरादाबाद के सुमित हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, मामूली विवाद में करीबी दोस्त ने ही उजाड़ दिया घर ये भी पढ़ें  मुरादाबाद के सुमित हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, मामूली विवाद में करीबी दोस्त ने ही उजाड़ दिया घर

विधायक ने एसएसपी से चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत मेरठ प्रवास पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ आने वाले हैं। ऐसे महत्वपूर्ण समय में पुलिस ने पश्चिम बंगाल, असम और बिहार समेत कई राज्यों के लोगों को बिना सत्यापन के छोड़ दिया। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई को घोर लापरवाही बताया। कैंट विधायक और व्यापारियों ने थाने में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

बहन को ससुराल से घर लाते समय रास्ते में मार डाला, पुलिस को अपहरण की कहानी बताने वाला भाई गिरफ्तार ये भी पढ़ें  बहन को ससुराल से घर लाते समय रास्ते में मार डाला, पुलिस को अपहरण की कहानी बताने वाला भाई गिरफ्तार

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में सदर समाधान दिवस: एडीएम और एसपी सिटी ने सुनीं जनसमस्याएं, महिला अपराध और साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर

   मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकता के अनुरूप शनिवार को तहसील सदर परिसर में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में सदर समाधान दिवस: एडीएम और एसपी सिटी ने सुनीं जनसमस्याएं, महिला अपराध और साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर

गोरखपुर में मानवता शर्मसार: शादी समारोह में गई मासूम से दरिंदगी, बच्ची खून से लथपथ मिली..क्षेत्र में भारी आक्रोश

गोरखपुर । गोरखपुर से एक अत्यंत हृदयविदारक और विचलित करने वाली खबर है। मुख्यमंत्री के गृह जनपद में एक 8...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में मानवता शर्मसार:  शादी समारोह में गई मासूम से दरिंदगी, बच्ची खून से लथपथ मिली..क्षेत्र में भारी आक्रोश

बाजार में लौटी हरियाली: सेंसेक्स 316 अंक चढ़कर 82,800 के पार, बैंकिंग और मेटल शेयरों में रही चमक

मुंबई। बैंकिंग और धातु सेक्टरों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी लौट आयी, हालांकि आईटी सेक्टर...
बिज़नेस 
बाजार में लौटी हरियाली: सेंसेक्स 316 अंक चढ़कर 82,800 के पार, बैंकिंग और मेटल शेयरों में रही चमक

देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार $725 अरब के पार, दुनिया में पांचवें स्थान पर भारत

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 8.663 अरब डॉलर बढ़कर 725.727 अरब डॉलर पर...
Breaking News  बिज़नेस 
देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार $725 अरब के पार, दुनिया में पांचवें स्थान पर भारत

लोकायुक्त ने भाजपा विधायक को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा..जानें क्या है यह पूरा मामला

बेंगलुरु। कर्नाटक लोकायुक्त ने गदग जिले के लक्ष्मेश्वर कस्बे में कथित रिश्वत मामले में शिरहट्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक...
Breaking News  राष्ट्रीय 
 लोकायुक्त ने भाजपा विधायक को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा..जानें क्या है यह पूरा मामला

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में मानवता शर्मसार: शादी समारोह में गई मासूम से दरिंदगी, बच्ची खून से लथपथ मिली..क्षेत्र में भारी आक्रोश

गोरखपुर । गोरखपुर से एक अत्यंत हृदयविदारक और विचलित करने वाली खबर है। मुख्यमंत्री के गृह जनपद में एक 8...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में मानवता शर्मसार:  शादी समारोह में गई मासूम से दरिंदगी, बच्ची खून से लथपथ मिली..क्षेत्र में भारी आक्रोश

फतेहपुर में अखिलेश यादव का तंज: “हथेली गर्म करो तो मिलती हैं सेवाएं”

फतेहपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को जनपद भ्रमण के दौरान उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फतेहपुर में अखिलेश यादव का तंज: “हथेली गर्म करो तो मिलती हैं सेवाएं”

यूपी के सभी बूथों पर 22 फरवरी को विशेष अभियान, मतदाता सूची में नाम जोड़ने-सुधारने का अवसर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय  लखनऊ 
यूपी के सभी बूथों पर 22 फरवरी को विशेष अभियान, मतदाता सूची में नाम जोड़ने-सुधारने का अवसर

गाजीपुर में दुखद हादसा: स्कूल में प्रार्थना के दौरान अचेत होकर गिरी आठवीं की छात्रा, हार्ट अटैक से मौत

गाजीपुर: जनपद के एक निजी स्कूल में शुक्रवार सुबह उस समय मातम पसर गया जब प्रार्थना सभा के दौरान कक्षा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गाजीपुर में दुखद हादसा: स्कूल में प्रार्थना के दौरान अचेत होकर गिरी आठवीं की छात्रा, हार्ट अटैक से मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय