बहन को ससुराल से घर लाते समय रास्ते में मार डाला, पुलिस को अपहरण की कहानी बताने वाला भाई गिरफ्तार
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव से भाई बहन के रिश्ताें काे तार-तार करने की घटना प्रकाश में आई है। जिले के दही थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक भाई ने घरेलू विवाद के चलते अपनी ही बहन की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित भाई ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बहन के अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। लेकिन पुलिस की सख़्त पूछताछ में पूरा मामला उजागर हो गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है।
उक्त जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्हाेंने बताया 18 फरवरी को थाना दही क्षेत्र के तारगांव गांव निवासी रामनरेश ने अपनी बेटी के अपहरण की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना के मुताबिक बेटी की विदाई कराने गया भाई अजय रात में अकेला घर लौटा और बताया कि रास्ते में दो अज्ञात लोगों ने ई-रिक्शा रोककर उसे कुछ खिला दिया और बहन को अगवा कर ले गए। पुलिस को शक होने पर जब आरोपित भाई से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपित ने बताया कि घरेलू विवाद और ईर्ष्या के चलते उसने अपनी बहन की शॉल से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को जंगल में छिपा दिया ।
पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर युवती का शव बरामद किया, पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त शॉल और ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है। एसपी ने आगे बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त शॉल और ई-रिक्शा बरामद किया गया है। मामले में अपहरण की धाराएं हटाकर हत्या की धारा बढ़ाई गई है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।” फिलहाल आरोपित भाई को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस वारदात ने एक बार फिर रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। दही थाना पुलिस को चार घंटे के अंदर हत्या का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक उन्नाव ने 10 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां