राहुल गांधी जब भी बोलते हैं, भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं : ओपी राजभर
आजमगढ़। दिल्ली के एआई समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर बवाल जारी है। इस बीच भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रद्रोही कहा। इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने बुधवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह अनुराग ठाकुर की राय है। लेकिन इतना जरूर है कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं या जब भी बोलते हैं, तो भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं। दुनिया के सामने भारत की बेइज्जती करते हैं।" ओपी राजभर ने कहा, "राहुल गांधी चुनाव आयोग की आलोचना करते हैं और उसे गलत बताते हैं, जबकि चुनाव आयोग की ही बदौलत वह सांसद हैं।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: वैश्य समाज की एकजुटता पर जोर: अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन ने घोषित की जिला कार्यकारिणीऐसे में अगर वे आयोग की गलती की वजह से चुनाव जीते हैं, तो पहले इस्तीफा दे दें और उसके बाद मैदान में आएं। एक तरफ वे सांसद भी रहेंगे और दूसरी तरफ आरोप भी लगा रहे हैं। राहुल गांधी हमेशा भारत को दुनिया के सामने कटघरे में खड़ा करते रहते हैं और हमेशा भारत को बदनाम करने में लगे रहते हैं।" राजभर ने समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को गलत ठहराने की तारीफ की। उन्होंने कहा कि अवधेश प्रसाद को सद्बुद्धि आई कि कम से कम वह सही बात कह रहे हैं। प्रदर्शन करने का अपना-अपना तरीका है। जहां पर एआई का सम्मेलन हो रहा हो और दुनिया के तमाम देशों के लोग आए हों, वहां पर आप निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन कर रहे हैं और तोड़फोड़ कर रहे हैं, तो यह निंदनीय है।
दिल्ली में लश्कर-ए-तैयबा के बांग्लादेश माड्यूल मामले में आरोपियों को 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है, जिसको लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आतंकवाद के नाम पर निर्दोष लोगों को फंसाए जाने की बात कही है। ओपी राजभर ने मसूद के बयान की निंदा की और कहा कि अगर ऐसा है, तो मसूद जेल के अंदर क्यों नहीं हैं? उन्होंने कहा, "मसूद झूठ बोल रहे हैं, वे सच को स्वीकार करने वाले लोग नहीं हैं। वे सिर्फ वोट की राजनीति की बात करते हैं। प्रयागराज और कुशीनगर में मदरसे के अंदर नोट छापे जा रहे थे। अब क्या ऐसे प्रकरण की जांच नहीं होगी? जांच को आप गलत बताओगे। जब सभी सामान और उपकरण पकड़े जा रहे हैं, तो आप कह रहे हैं कि यह गलत है। वे सिर्फ वोट की राजनीति को लेकर ऐसा बयान दे रहे हैं, जबकि उन्हें सच्चाई को स्वीकारना चाहिए।"
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां