अनिल अंबानी के 'अबोड' बंगले को ईडी ने किया अटैच, कुर्क की गई संपत्ति 15,700 करोड़ के पार

On

 नई दिल्ली,। प्रवर्तन निदेशालय (ई़डी) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) से जुड़े बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी की मुंबई के पाली हिल स्थित आवासीय संपत्ति 'अबोड' को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है। इस संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपए बताई गई है। इसके साथ ही इस समूह से जुड़ी अब तक कुर्क की गई कुल संपत्तियों का मूल्य 15,700 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। ईडी के विशेष कार्यबल (स्पेशल टास्क फोर्स) मुख्यालय ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की है।

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं ये भी पढ़ें  मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन सख्त; उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने परखीं मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं

टैरिफ में बदलाव से हरे निशान में खुला शेयर बाजार, फाइनेंस सेक्टर में खरीदारी  ये भी पढ़ें  टैरिफ में बदलाव से हरे निशान में खुला शेयर बाजार, फाइनेंस सेक्टर में खरीदारी

इससे पहले इसी संपत्ति का एक हिस्सा 473.17 करोड़ रुपए की सीमा तक अटैच किया जा चुका था। ईडी की ओर से बुधवार को जारी प्रेस नोट में बताया गया कि यह जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। यह एफआईआर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 120-बी (आपराधिक साजिश), 406 (आपराधिक न्यासभंग) और 420 (धोखाधड़ी) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1989 की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई थी। इस मामले में रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम), अनिल अंबानी और अन्य को आरोपी बनाया गया है। जांच में सामने आया है कि आरकॉम और उसकी समूह कंपनियों ने घरेलू और विदेशी बैंकों व वित्तीय संस्थानों से भारी मात्रा में ऋण लिया था। इनमें से कुल 40,185 करोड़ रुपए की राशि अभी भी बकाया है, जिनमें से कई खाते एनपीए (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट) बन चुके हैं। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि पाली हिल की यह संपत्ति एक निजी पारिवारिक ट्रस्ट में स्थानांतरित कर दी गई थी, जो अनिल अंबानी के परिवार के सदस्यों से जुड़ा है।

बिहार: क्रिकेट मैदान बना खूनी जंग का अखाड़ा, युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  बिहार: क्रिकेट मैदान बना खूनी जंग का अखाड़ा, युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

जांच एजेंसी के अनुसार, इस कॉरपोरेट पुनर्गठन का उद्देश्य यह दिखाना था कि अनिल अंबानी का इस संपत्ति से सीधा संबंध नहीं है। ईडी का मानना है कि इस व्यवस्था का मकसद संपत्ति को एकत्र कर धन संरक्षण और संसाधन सृजन करना तथा इसे उन व्यक्तिगत देनदारियों से बचाना था, जो अनिल अंबानी ने आरकॉम को दिए गए बैंक ऋणों के बदले पर्सनल गारंटी के रूप में ली थीं। एजेंसी के अनुसार, इस संपत्ति का वास्तविक उपयोग और लाभ अंबानी परिवार के लिए था, जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के फंसे हुए कर्ज का निपटारा नहीं हो पा रहा था। प्रवर्तन निदेशालय ने कहा है कि वह देश की वित्तीय प्रणाली की सुरक्षा और सार्वजनिक धन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी संपत्तियों की पहचान कर उन्हें अटैच करने की कार्रवाई जारी रखेगा। इस मामले में आगे की जांच जारी है। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर शहर की सूरत बदलने की तैयारी में नगरपालिका, 24 करोड़ रुपये की व्यापक कार्ययोजना तैयार 

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर को आधुनिक और सुंदर बनाने की दिशा में नगरपालिका परिषद एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है।...
उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर शहर की सूरत बदलने की तैयारी में नगरपालिका, 24 करोड़ रुपये की व्यापक कार्ययोजना तैयार 

अमरोहा पुलिस को मिलीं 17 नई डायल 112 गाड़ियां, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अमरोहा पुलिस को आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14 नई चार पहिया और तीन दोपहिया...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा पुलिस को मिलीं 17 नई डायल 112 गाड़ियां, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रामपुर गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह का शव ब्रजघाट गंगा में मिला, जांच में जुटी पुलिस

रामपुर गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह का शव बुधवार को ब्रजघाट गंगा से बरामद किया गया। शव मिलने...
उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह का शव ब्रजघाट गंगा में मिला, जांच में जुटी पुलिस

रामपुर कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

रामपुर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।...
उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

दैनिक राशिफल: 26 फरवरी 2026, गुरुवार

मेष- पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्घिमानी होगी। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 26 फरवरी 2026, गुरुवार

उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर शहर की सूरत बदलने की तैयारी में नगरपालिका, 24 करोड़ रुपये की व्यापक कार्ययोजना तैयार 

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर को आधुनिक और सुंदर बनाने की दिशा में नगरपालिका परिषद एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है।...
उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर शहर की सूरत बदलने की तैयारी में नगरपालिका, 24 करोड़ रुपये की व्यापक कार्ययोजना तैयार 

अमरोहा पुलिस को मिलीं 17 नई डायल 112 गाड़ियां, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अमरोहा पुलिस को आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14 नई चार पहिया और तीन दोपहिया...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा पुलिस को मिलीं 17 नई डायल 112 गाड़ियां, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रामपुर गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह का शव ब्रजघाट गंगा में मिला, जांच में जुटी पुलिस

रामपुर गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह का शव बुधवार को ब्रजघाट गंगा से बरामद किया गया। शव मिलने...
उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह का शव ब्रजघाट गंगा में मिला, जांच में जुटी पुलिस

रामपुर कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

रामपुर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।...
उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश