शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान आज गिरावट का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी और बढ़ती चली गई। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.85 प्रतिशत और निफ्टी 0.76 प्रतिशत टूट कर कारोबार कर रहे थे।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण को लेकर बैठक आयोजित, विभिन्न राजनीतिक दलों से की चर्चा आज प्रातः 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से ओएनजीसी, कोल इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 0.42 प्रतिशत से लेकर 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजी, एटरनल, इंफोसिस, टीसीएस और टेक महिंद्रा के शेयर 3.91 प्रतिशत से लेकर 2.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।
ये भी पढ़ें गाजियाबाद : अपार्टमेंट के फ्लैट में लगी भीषण आग, 14 वे फ्लोर पर था फ्लैट, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,645 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 708 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,937 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 6 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 24 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 10 शेयर हरे निशान में और 40 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।
बीएसई का सेंसेक्स आज 242.12 अंक की कमजोरी के साथ 83,052.54 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। लगातार हो रही बिकवाली के कारण सेंसेक्स 82,481.53 अंक के स्तर तक गिर गया। हालांकि खरीदार बीच-बीच में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी करते रहे, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि इस सूचकांक की चाल पर कोई विशेष असर नहीं पड़ा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 711.95 अंक फिसल कर 82,582.71 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 71.20 अंक टूट कर 25,641.80 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव की वजह से इस सूचकांक की चाल में गिरावट आ गई। लगातार हो रही बिकवाली की वजह से निफ्टी लुढ़क कर 25,482.85 अंक के स्तर तक गिर गया। इस बीच खरीदार लिवाली का जोर बनाने की भी कोशिश करते रहे, लेकिन इस सूचकांक की चाल पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 194.45 अंक की कमजोरी के साथ 25,518.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 479.95 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की मजबूती के साथ 83,294.66 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 141.75 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,713 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां