सोना-चांदी फिर 'लाल' हुए: तीन दिन में 5000 उछला सोना, चांदी में भी 6455 रुपये की भारी तेजी

जियो पॉलिटिकल टेंशन और डॉलर की कमजोरी से भावों में आग; मुजफ्फरनगर में बोले अंशुल जैन- ग्राहकों पर पड़ा कीमतों का असर

On

मुजफ्फरनगर/नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में मची हलचल का सीधा असर सर्राफा बाजार पर दिखाई दे रहा है। बुधवार यानी 25 फरवरी को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जोरदार तेजी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 582 रुपए बढ़कर 1,59,823 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है। सोने की कीमतों में यह लगातार तीसरे दिन की बढ़त है और महज तीन दिनों के भीतर पीली धातु 5,000 रुपए महंगी हो चुकी है।

चांदी की बात करें तो सफेद धातु ने आज निवेशकों को चौंका दिया। एक किलो चांदी की कीमत में 6,455 रुपए का भारी उछाल आया है, जिससे इसके दाम 2,69,367 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। कल यह 2,62,912 रुपए पर बंद हुई थी।

मीरापुर: शादी का जश्न पड़ा भारी, बैंकट हॉल में खाना खाने के बाद सैकड़ों मेहमानों की बिगड़ी तबीयत ये भी पढ़ें  मीरापुर: शादी का जश्न पड़ा भारी, बैंकट हॉल में खाना खाने के बाद सैकड़ों मेहमानों की बिगड़ी तबीयत

मुजफ्फरनगर के स्थानीय सर्राफा बाजार की बात करें तो अरिहंत ज्वेलर्स (Arihant Jewelers) के संचालक अंशुल जैन ने बताया कि स्थानीय बाजार में सोने के भाव 1,59,500 रुपए और चांदी के भाव 2,69,000 रुपए के आसपास बने हुए हैं।

पुरकाजी: मृतक सोनू के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार; न्याय और आर्थिक सहायता का दिया भरोसा ये भी पढ़ें  पुरकाजी: मृतक सोनू के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार; न्याय और आर्थिक सहायता का दिया भरोसा

क्यों लग रही है कीमतों में आग?

श्रीलंका नौसेना की बड़ी कार्रवाई: पंबन के 12 मछुआरे गिरफ्तार, दो नावें जब्त, सीमा उल्लंघन का आरोप ये भी पढ़ें  श्रीलंका नौसेना की बड़ी कार्रवाई: पंबन के 12 मछुआरे गिरफ्तार, दो नावें जब्त, सीमा उल्लंघन का आरोप

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कीमतों में इस तेजी के तीन प्रमुख कारण हैं:

  1. केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: दुनिया भर के केंद्रीय बैंक डॉलर पर निर्भरता कम करने के लिए भारी मात्रा में सोना खरीद रहे हैं।

  2. अमेरिकी फेड के संकेत: अमेरिका में ब्याज दरें घटने की संभावनाओं ने गोल्ड की डिमांड बढ़ा दी है।

  3. वैश्विक तनाव: मिडिल ईस्ट और ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश के लिए सोने की ओर मोड़ा है।

साल के मध्य तक 1.80 लाख का लक्ष्य निवेश बैंकिंग कंपनी UBS की रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में सोने की मांग कम होने के संकेत नहीं हैं। अनुमान है कि इस साल के मध्य तक सोना 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है। गौरतलब है कि 2026 में अब तक सोना 27,000 रुपए और चांदी 39,000 रुपए तक महंगी हो चुकी है। 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख और चांदी ने 3.86 लाख का अपना ऑल टाइम हाई भी बनाया था।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ

सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफसहारनपुर। जनपद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ

सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस से परेशान? गर्दन दर्द और अकड़न दूर करने में कारगर योगासन

नई दिल्ली। सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस एक ऐसी शारीरिक समस्या है, जो उम्र बढ़ने, गलत पोस्चर, लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल...
लाइफस्टाइल 
सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस से परेशान? गर्दन दर्द और अकड़न दूर करने में कारगर योगासन

Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी

लखनऊ। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी और उनके शिष्यों के साथ प्रयागराज कुम्भ में हुए कथित दुर्व्यवहार के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी

मेरठ: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 'मेंढक' समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और उपकरण बरामद

मेरठ। जनपद की थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने अवैध हथियारों के काले कारोबार के विरुद्ध एक बड़ी सफलता अर्जित की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 'मेंढक' समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और उपकरण बरामद

युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल..दिल्ली में रेल रोकी, देशभर में प्रदर्शन

नई दिल्ली। एआई शिखर सम्मेलन में अर्धनग्न प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार किए गए भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब...
Breaking News  राष्ट्रीय 
युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल..दिल्ली में रेल रोकी, देशभर में प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ

सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफसहारनपुर। जनपद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में साइबर ठगों ने बरपाया कहर, तीन अलग-अलग वारदातों में लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ

Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी

लखनऊ। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी और उनके शिष्यों के साथ प्रयागराज कुम्भ में हुए कथित दुर्व्यवहार के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Akhilesh Yadav ने शंकराचार्य मामले पर सरकार को घेरा,बोले — धार्मिक पद की गरिमा की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी

मेरठ: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 'मेंढक' समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और उपकरण बरामद

मेरठ। जनपद की थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने अवैध हथियारों के काले कारोबार के विरुद्ध एक बड़ी सफलता अर्जित की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 'मेंढक' समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में पिस्टल और उपकरण बरामद

सहारनपुर में हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सहारनपुर। जनपद सहारनपुर की थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश