सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस से परेशान? गर्दन दर्द और अकड़न दूर करने में कारगर योगासन

On

नई दिल्ली। सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस एक ऐसी शारीरिक समस्या है, जो उम्र बढ़ने, गलत पोस्चर, लंबे समय तक कंप्यूटर या मोबाइल के इस्तेमाल, चोट या डिस्क के घिसने की वजह से होती है।

इसमें गर्दन की हड्डियों और डिस्क में घिसाव होता है, जिससे गर्दन में दर्द, अकड़न, कंधों, हाथों में झुनझुनी, सिरदर्द, चक्कर और कभी-कभी कमजोरी महसूस होती है। योगासन के पास इन समस्याओं का समाधान है। मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा के अनुसार, नियमित योगाभ्यास से गर्दन की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, लचीलापन बढ़ता है, रक्त संचार बेहतर होता है और दर्द-तनाव में काफी राहत मिलती है। योग दवाओं का सहायक विकल्प बनकर समस्या को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित करने में मदद करता है।

छोटा सा लेमन ग्रास है बड़े काम की चीज, खाने से लेकर लगाने में लाभकारी  ये भी पढ़ें  छोटा सा लेमन ग्रास है बड़े काम की चीज, खाने से लेकर लगाने में लाभकारी

सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस के लिए मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा द्वारा सुझाए योगासन और प्राणायाम हैं, जिन्हें दिनचर्या में शामिल कर राहत पाई जा सकती है। इसमें ग्रीवा शक्ति विकासक है, जो गर्दन की मांसपेशियों को मजबूत और लचीला बनाता है, दर्द कम करता है। स्कंध, बाहुमूल शक्ति विकासक है, जो कंधे और गर्दन के जोड़ों को मजबूती देकर अकड़न दूर करता है। ताड़ासन पूरी रीढ़ सीधी करता है, मुद्रा सुधारता है और गर्दन पर दबाव कम करता है। इसमें मार्जरी आसन और गोमुखासन भी शामिल है, जो रीढ़ को लचीला बनाता है, गर्दन और पीठ की मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं और जकड़न दूर कर राहत देता है। इसके अलावा, सरल भुजंगासन है, जो गर्दन और ऊपरी पीठ को मजबूत करता है, आगे झुकने की समस्या सुधारता है। मकरासन, नाड़ी शोधन प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम, योग निद्रा जैसे योगासन शामिल हैं, ये पूरे शरीर-मन को रिलैक्स करते हैं और दर्द कम करने में सहायक हैं।

डायबिटीज में आलू या शकरकंद? रोज की थाली में कौन-सा विकल्प ज्यादा सुरक्षित है?  ये भी पढ़ें  डायबिटीज में आलू या शकरकंद? रोज की थाली में कौन-सा विकल्प ज्यादा सुरक्षित है?

इन योगासन को दिनचर्या में शामिल कर मानसिक शांति मिलती है, गर्दन से जुड़े तनाव कम होते हैं और गर्दन की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, डिस्क पर दबाव कम होता है और रक्त प्रवाह बेहतर होने से सूजन-दर्द में कमी आती है। नियमित अभ्यास से पूरे शरीर को कई लाभ मिलते हैं। योग से सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस में काफी राहत मिल सकती है, लेकिन याद रखें कि यह पूरा इलाज नहीं है। इसके लिए डॉक्टरी सलाह लें। इस दौरान सावधानियां बरतनी भी जरूरी है। योग शुरू करने से पहले डॉक्टर या योग विशेषज्ञ से सलाह लें, खासकर अगर दर्द तेज है या सर्जरी हुई हो। आसन धीरे-धीरे, बिना जोर लगाए करें। गर्दन को कभी भी ज्यादा झुकाएं या घुमाएं नहीं। गर्भावस्था, हाई ब्लड प्रेशर या अन्य गंभीर शारीरिक समस्या में विशेष सावधानी बरतें। 

शादी की बदलती तस्वीर: दिखावे, अहंकार और टूटते रिश्ते ये भी पढ़ें  शादी की बदलती तस्वीर: दिखावे, अहंकार और टूटते रिश्ते

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

शंकराचार्य के आश्रम में की जाती थी लड़कियाँ सप्लाई, आशुतोष के दावे से फैली सनसनी

प्रयागराज। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य के आश्रम में की जाती थी लड़कियाँ सप्लाई, आशुतोष के दावे से फैली सनसनी

मुजफ्फरनगर: चरथावल में खाद्य विभाग का छापा, मिठाई की दुकानों से भरे नमूने, दुकानदारों में मची भगदड़

मुजफ्फरनगर। आगामी होली के त्योहार के मद्देनजर मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने मोर्चा खोल दिया है। चरथावल कस्बे में खाद्य...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: चरथावल में खाद्य विभाग का छापा, मिठाई की दुकानों से भरे नमूने, दुकानदारों में मची भगदड़

शामली के व्यापारियों का फर्रुखाबाद पुलिस की कार्यशैली पर उबाल, फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग

शामली। जनपद फर्रुखाबाद में पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापारियों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमों और कथित उत्पीड़न को लेकर शामली...
शामली 
शामली के व्यापारियों का फर्रुखाबाद पुलिस की कार्यशैली पर उबाल, फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग

बरसाना की रंगीली गली में बरसीं 'प्रेम की लाठियाँ': नंदगाँव के हुरियारों पर चढ़ा राधा रानी की भक्ति का रंग

मथुरा। ब्रजमंडल में होली का उल्लास अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँच गया है। बुधवार को राधा रानी की नगरी बरसाना में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
बरसाना की रंगीली गली में बरसीं 'प्रेम की लाठियाँ': नंदगाँव के हुरियारों पर चढ़ा राधा रानी की भक्ति का रंग

RBI का सख्त आदेश: बैंक ऐप्स से अब हटेंगे गुप्त शुल्क..बैंकों को दिए पारदर्शिता के निर्देश..जानें कैसे सुरक्षित होगा आपका पैसा

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए एक और क्रांतिकारी कदम उठाया है।...
Breaking News  बिज़नेस 
RBI का सख्त आदेश: बैंक ऐप्स से अब हटेंगे गुप्त शुल्क..बैंकों को दिए पारदर्शिता के निर्देश..जानें कैसे सुरक्षित होगा आपका पैसा

उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य के आश्रम में की जाती थी लड़कियाँ सप्लाई, आशुतोष के दावे से फैली सनसनी

प्रयागराज। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों से जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।...
उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
शंकराचार्य के आश्रम में की जाती थी लड़कियाँ सप्लाई, आशुतोष के दावे से फैली सनसनी

बरसाना की रंगीली गली में बरसीं 'प्रेम की लाठियाँ': नंदगाँव के हुरियारों पर चढ़ा राधा रानी की भक्ति का रंग

मथुरा। ब्रजमंडल में होली का उल्लास अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँच गया है। बुधवार को राधा रानी की नगरी बरसाना में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
बरसाना की रंगीली गली में बरसीं 'प्रेम की लाठियाँ': नंदगाँव के हुरियारों पर चढ़ा राधा रानी की भक्ति का रंग

एसआईआर ड्यूटी में तैनात बीएलओ लापता, व्हाट्सएप पर ‘गुडबाय’ मेसेज ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ । विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में लगे लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार निवासी बीएलओ दिलीप सिंह सोमवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एसआईआर ड्यूटी में तैनात बीएलओ लापता, व्हाट्सएप पर ‘गुडबाय’ मेसेज ने बढ़ाई चिंता

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज मुकदमें को लेकर देवरिया में कांग्रेस ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

देवरिया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज मुकदमें के विरोध में उत्तर प्रदेश के देवरिया में बुधवार को कांग्रेस ने सरकार...
उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज मुकदमें को लेकर देवरिया में कांग्रेस ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश