मुजफ्फरनगर: चरथावल में खाद्य विभाग का छापा, मिठाई की दुकानों से भरे नमूने, दुकानदारों में मची भगदड़

मुजफ्फरनगर। आगामी होली के त्योहार के मद्देनजर मिलावटखोरों के खिलाफ प्रशासन ने मोर्चा खोल दिया है। चरथावल कस्बे में खाद्य विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी की, जिससे मिठाई विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। टीम को देखते ही कई दुकानदार अपनी दुकानों के शटर गिराकर मौके से फरार हो गए।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अर्चना धीरान और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में फूड इंस्पेक्टर वैभव शर्मा ने कस्बे के मुख्य बाजार में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न दुकानों पर रखी मिठाइयों की गुणवत्ता जांची और कई प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के नमूने एकत्र किए। इन नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। कार्रवाई के दौरान जो मिठाइयां मानक के अनुरूप नहीं पाई गईं या खराब हो चुकी थीं, उन्हें विभाग ने मौके पर ही नष्ट करवा दिया।

वरिष्ठ राजनीतिज्ञ मुकुल रॉय का निधन, पूर्व रेल मंत्री और TMC के 'चाणक्य' ने 71 साल में ली अंतिम सांस ये भी पढ़ें  वरिष्ठ राजनीतिज्ञ मुकुल रॉय का निधन, पूर्व रेल मंत्री और TMC के 'चाणक्य' ने 71 साल में ली अंतिम सांस

सहायक आयुक्त अर्चना धीरान ने मिठाई विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि मिठाइयों में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक कृत्रिम रंगों का प्रयोग बिल्कुल न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जांच रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होती है, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

मुज़फ्फरनगर: बृहद विधिक सेवा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 5000 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर: बृहद विधिक सेवा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 5000 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने साफ किया कि होली के त्योहार तक यह चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन की इस सक्रियता का उद्देश्य त्योहारों के सीजन में आम जनता के स्वास्थ्य के साथ होने वाले खिलवाड़ को रोकना है। कस्बे में हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद से अन्य मिलावटखोरों में भी भय का माहौल व्याप्त है।

बजट सत्र: विधानसभा में उठा ईडब्ल्यूएस वर्ग में उम्र सीमा में छूट का मामला ये भी पढ़ें  बजट सत्र: विधानसभा में उठा ईडब्ल्यूएस वर्ग में उम्र सीमा में छूट का मामला

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

मुरादाबाद: रमजान और होली को लेकर बुध बाजार चौकी में बैठक, चौकी प्रभारी सुनीता चौधरी ने व्यापारियों से मांगा सहयोग

मुरादाबाद। महानगर क्षेत्र में माहे रमजान और होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: रमजान और होली को लेकर बुध बाजार चौकी में बैठक, चौकी प्रभारी सुनीता चौधरी ने व्यापारियों से मांगा सहयोग

मुरादाबाद: फर्जी आख्या देने के दोषी पाए गए लेखपाल, डीएम ने वेतन घटाकर किया ट्रांसफर

मुरादाबाद। पुलिस लाइन की सरकारी जमीन के संबंध में फर्जी आख्या देने के आरोपी लेखपाल सुनील शर्मा को विभागीय जांच...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: फर्जी आख्या देने के दोषी पाए गए लेखपाल, डीएम ने वेतन घटाकर किया ट्रांसफर

शामली में कांग्रेस ने शंकराचार्य मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

शामली। प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज कराए गए मुकदमे की निष्पक्ष जांच...
शामली 
शामली में कांग्रेस ने शंकराचार्य मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

गाजियाबाद: होली की रंग-बिरंगी कचरियां सेहत के लिए बन सकती हैं खतरा, खाद्य विभाग ने 1000 किलो माल किया जब्त

गाजियाबाद। होली के त्योहार पर मेजों की रौनक बढ़ाने वाली रंग-बिरंगी कचरियां आपकी सेहत का रंग बिगाड़ सकती हैं। जनपद...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: होली की रंग-बिरंगी कचरियां सेहत के लिए बन सकती हैं खतरा, खाद्य विभाग ने 1000 किलो माल किया जब्त

नोएडा में 'रोजगार महोत्सव': प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने 1790 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

नोएडा। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत बुधवार को जनपद गौतमबुद्धनगर के युवाओं के लिए खुशियों भरा दिन रहा। जिला...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में 'रोजगार महोत्सव': प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने 1790 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: रमजान और होली को लेकर बुध बाजार चौकी में बैठक, चौकी प्रभारी सुनीता चौधरी ने व्यापारियों से मांगा सहयोग

मुरादाबाद। महानगर क्षेत्र में माहे रमजान और होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: रमजान और होली को लेकर बुध बाजार चौकी में बैठक, चौकी प्रभारी सुनीता चौधरी ने व्यापारियों से मांगा सहयोग

मुरादाबाद: फर्जी आख्या देने के दोषी पाए गए लेखपाल, डीएम ने वेतन घटाकर किया ट्रांसफर

मुरादाबाद। पुलिस लाइन की सरकारी जमीन के संबंध में फर्जी आख्या देने के आरोपी लेखपाल सुनील शर्मा को विभागीय जांच...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: फर्जी आख्या देने के दोषी पाए गए लेखपाल, डीएम ने वेतन घटाकर किया ट्रांसफर

सहारनपुर: 20 ग्राम स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, चार लाख की बरामदगी

सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार लाख रूपये कीमत की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: 20 ग्राम स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, चार लाख की बरामदगी

सहारनपुर: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सहारनपुर। थाना कोतवाली मण्डी पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित दो आरोपियों आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश