शामली में कांग्रेस ने शंकराचार्य मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

शामली। प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज कराए गए मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं आरटीआई कोऑर्डिनेटर ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हामिद हुसैन को सौंपा गया।

ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व में महाकुंभ के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा राज्य सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए गए थे। इसके बाद उन्हें माघ मेले में स्नान से रोके जाने और उनके अनुयायियों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किए जाने का भी उल्लेख किया गया। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण ने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर व्यापक चर्चा को जन्म दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग की कि मामले की जांच हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए, ताकि बिना किसी पक्षपात के सच्चाई सामने आ सके।

शामली: सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए डीएम अरविंद चौहान सख्त, टपराना चौराहे पर सुरक्षा सुधार के दिए निर्देश ये भी पढ़ें  शामली: सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए डीएम अरविंद चौहान सख्त, टपराना चौराहे पर सुरक्षा सुधार के दिए निर्देश

शामली: डीएम की समीक्षा बैठक में गिरी गाज, लापरवाह अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश ये भी पढ़ें  शामली: डीएम की समीक्षा बैठक में गिरी गाज, लापरवाह अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश

उनका कहना था कि किसी भी धर्मगुरु को बिना निष्पक्ष जांच दोषी ठहराना उचित नहीं है, वहीं यदि कोई दोषी है तो उसे कानून के अनुसार दंड मिलना चाहिए। साथ ही प्राथमिकी दर्ज कराने वाले व्यक्ति की पृष्ठभूमि और मंशा की भी जांच कराने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि होली से पूर्व निष्पक्ष जांच सुनिश्चित नहीं की गई तो शामली में बड़ी पंचायत कर आगामी रणनीति तय की जाएगी। प्रदर्शन में वैभव गर्ग, पं. प्रेमकिशोर कोठारी, प्रवीण तरार, ओमवीर उपाध्याय, पं. सहदेव शर्मा, रविन्द्र आर्य, पं. दीपक जोशी, शेखरपाल, पं. ज्योति प्रसाद शर्मा, विजेन्द्र पाल वर्मा, पं. नरेश कुमार, सोहित धीमान, पं. धीरज शास्त्री, पं. विनोद कुमार अत्री, डा. श्रीपाल सिंह, हरीश, अमित, डिम्पल शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

शामली: माहे रमजान के पांचवें दिन मस्जिदों में उमड़ी भीड़, खुदा की इबादत में झुके हजारों सिर ये भी पढ़ें  शामली: माहे रमजान के पांचवें दिन मस्जिदों में उमड़ी भीड़, खुदा की इबादत में झुके हजारों सिर

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को हिरासत में लिया, एआई समिट में शामिल 3 प्रदर्शनकारियों को लेकर जा रहे थे

शिमला,। बुधवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शिमला जिले के रोहरू कस्बे से तीन युवा कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार करने...
Breaking News  राष्ट्रीय 
हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस के 20 जवानों को हिरासत में लिया, एआई समिट में शामिल 3 प्रदर्शनकारियों को लेकर जा रहे थे

चंडीगढ़: हरियाणा सिविल सचिवालय में तैनात विशेष सचिव गणेश अरोड़ा ने इमारत से कूदकर की आत्महत्या

चंडीगढ़। हरियाणा सिविल सचिवालय की ऊंची इमारत से कूदकर एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा आत्महत्या किए जाने का हृदय विदारक मामला...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
चंडीगढ़: हरियाणा सिविल सचिवालय में तैनात विशेष सचिव गणेश अरोड़ा ने इमारत से कूदकर की आत्महत्या

राहुल गांधी जब भी बोलते हैं, भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं : ओपी राजभर

आजमगढ़। दिल्ली के एआई समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर बवाल जारी है। इस बीच भाजपा सांसद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
राहुल गांधी जब भी बोलते हैं, भारत को कटघरे में खड़ा करते हैं : ओपी राजभर

मुजफ्फरनगर शहर की सूरत बदलने की तैयारी में नगरपालिका, 24 करोड़ रुपये की व्यापक कार्ययोजना तैयार 

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर को आधुनिक और सुंदर बनाने की दिशा में नगरपालिका परिषद एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है।...
उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर शहर की सूरत बदलने की तैयारी में नगरपालिका, 24 करोड़ रुपये की व्यापक कार्ययोजना तैयार 

अमरोहा पुलिस को मिलीं 17 नई डायल 112 गाड़ियां, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अमरोहा पुलिस को आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 14 नई चार पहिया और तीन दोपहिया...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा पुलिस को मिलीं 17 नई डायल 112 गाड़ियां, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तर प्रदेश

रामपुर गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह का शव ब्रजघाट गंगा में मिला, जांच में जुटी पुलिस

रामपुर गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह का शव बुधवार को ब्रजघाट गंगा से बरामद किया गया। शव मिलने...
उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर गवर्नमेंट प्रेस के जॉइंट डायरेक्टर बच्चू सिंह का शव ब्रजघाट गंगा में मिला, जांच में जुटी पुलिस

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश