शामलीः कांधला में युवक से मारपीट पर सभासद का चालान, पुलिस ने की कार्रवाई
शामली। कांधला कस्बे के मोहल्ला मौलानान में युवक के साथ हुई मारपीट के प्रकरण में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभासद का चालान कर दिया है।
मोहल्ला मोलानान निवासी नदीम ने 18 फरवरी को थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मोहल्ले के सभासद अफजाल रास्ते में गाड़ी खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध करता है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई थी। आरोप है कि पुलिस के सामने ही सभासद अफजाल, उसके दो बेटों और एक दामाद ने नदीम के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया था। घायल नदीम ने उपचार कराने के बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सभासद समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस ने बताया कि सभासद अफजाल को उसके आवास से गिरफ्तार में ले लिया और उसका चालान कर दिया। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां