टीईटी फैसले के बाद शामली में शिक्षक संगठनों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
शामली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा टीईटी अनिवार्यता को लेकर दिए गए फैसले के बाद सरकार की अस्पष्ट नीति के विरोध में जनपद के शिक्षक संगठनों में रोष व्याप्त है। सोमवार को शामली में विभिन्न शिक्षक संगठनों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और हाथों पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
प्रशिक्षण के दौरान डाईट कार्यालय पर टीएफआई संयुक्त शिक्षक संघ के बैनर तले आयोजित बैठक में शिक्षकों ने सरकार की कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक अब और उत्पीड़न सहन नहीं करेंगे और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेंगे। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 23 से 25 फरवरी तक सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर स्कूलों में शिक्षण कार्य करेंगे। इसके बाद 26 फरवरी को दोपहर 3 बजे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर विशाल धरना आयोजित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें शामली में आवारा कुत्तों का खौफ: मासूम के सिर को बुरी तरह नोंचा, अस्पताल में बढ़े डॉग बाइट्स के मामलेधरने के उपरांत जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। शिक्षक नेताओं ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में मार्च के तीसरे सप्ताह में दिल्ली के रामलीला मैदान में देशभर के शिक्षकों की महारैली आयोजित की जाएगी और केंद्र सरकार का घेराव किया जाएगा। शिक्षक संघ प्रतिनिधियों ने जनपद के सभी शिक्षक साथियों से अपील की है कि वे अपने अस्तित्व और सम्मान की रक्षा के लिए इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लें। इस अवसर पर प्रमेन्द्र, प्रवीन, सचिन, पूनम तोमर, परमेन्द्र, नीरू, भूपेन्द्र कुमार, डा. अंजू, पूजा मलिक, सुरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां