शामली में वृद्धा ने बड़े पुत्र पर जमीन हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप
शामली। जनपद के आदर्श मंडी क्षेत्र के रेलपार निवासी एक वृद्ध महिला ने अपने बड़े पुत्र पर जमीन हड़पने, मारपीट करने तथा परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए डीएम से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सोमवार को बीरमती पत्नी सुरेंद्र ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसके तीन पुत्र हैं, जिनमें बड़े पुत्र राकेश ने पारिवारिक विवाद के चलते वर्ष 2019 में मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। आरोप है कि उस दौरान घर में रखे सोना-चांदी व नकदी भी ले ली गई। मामले में उस समय थाने में समझौता करा दिया गया था। वृद्ध महिला का आरोप है कि बाद में एक अन्य प्रकरण में उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ थाना आदर्श मंडी में मुकदमा दर्ज करा दिया गया, जबकि जांच में तथ्यों की अनदेखी की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से उनके परिवार को प्रताड़ित किया गया। बताया कि बड़े पुत्र ने धोखे से करीब डेढ़ बीघा जमीन बेच दी, जिसकी कीमत लगभग दो करोड़ रुपये बताई गई है, और रुपये स्वयं हड़प लिए। साथ ही शेष जमीन अपने नाम कराने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। पीडिता वृद्ध दंपत्ति ने मामले में जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां