शामली: जिलाधिकारी ने किया नगर पंचायत बनत का औचक निरीक्षण, विकास कार्यों की रफ्तार परखी
जर्जर पंप हाउस की मरम्मत और कूड़ा निस्तारण पर विशेष जोर; एमआरएफ सेंटर की कार्यप्रणाली को सराहा
शामली। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने शनिवार को नगर पंचायत बनत कार्यालय का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निकाय की वित्तीय स्थिति, कर्मचारियों के देयकों और नगर में संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन करते हुए विकास कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पंचायत में कार्यरत नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने राज्य वित्त आयोग से दिए जाने वाले वेतन, पीएफ (PF) और अन्य भत्तों के भुगतान की स्थिति को परखा। साथ ही, भवन कर और जल मूल्य की वसूली से संबंधित पत्रावलियों की जांच की। जिलाधिकारी ने पेयजल की शुद्धता और नालों के पानी की टेस्टिंग रिपोर्ट का भी अवलोकन किया।
अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने नगर पंचायत बनत के जर्जर हो चुके पंप हाउस की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें ग्रेटर नोएडा: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, मुठभेड़ के बाद 4 गिरफ्तारउन्होंने नामांतरण प्रक्रिया और ऑर्गेनिक कंपोस्टिंग मशीन के संचालन का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इसके उपरांत, जिलाधिकारी ने नगर के कूड़ा निस्तारण हेतु स्थापित एमआरएफ (MRF) सेंटर का दौरा किया। वहां मशीन द्वारा गीले कूड़े से बनाई जा रही कंपोस्ट खाद की प्रक्रिया की उन्होंने सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बेहतर कदम बताया।
निरीक्षण के समय नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुसुम, अधिशासी अधिकारी देवकीनंदन, लिपिक ओमसिंह कश्यप सहित सभी सभासद और कार्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां