मुजफ्फरनगर: जानसठ तहसील में बैनामे को लेकर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की बेटी और दामाद ने वरिष्ठ अधिवक्ता को पीटा

मुजफ्फरनगर: जनपद की जानसठ तहसील में शनिवार को उस समय भारी हंगामा और मारपीट हो गई जब एक मकान के बैनामे को लेकर बुजुर्ग के परिजनों और वकीलों के बीच विवाद छिड़ गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि बुजुर्ग की बेटी और दामाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर वकीलों पर हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में एक वरिष्ठ अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद तहसील परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और हमलावर मौके से फरार हो गए।

मुजफ्फरनगरः सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत, पीछे से आ रहे ट्रक को देख घबराहट में नीचे कूदा युवक ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगरः सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत, पीछे से आ रहे ट्रक को देख घबराहट में नीचे कूदा युवक

रजिस्ट्री का विरोध करने पहुंचे थे परिजन

मुजफ्फरनगर में विहान शोरूम मालिक की कोठी के स्विमिंग पूल में मिला चौकीदार का शव, फैली सनसनी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में विहान शोरूम मालिक की कोठी के स्विमिंग पूल में मिला चौकीदार का शव, फैली सनसनी

पूरा मामला भोपा थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव से जुड़ा है। यहाँ के निवासी बुजुर्ग राजेंद्र सिंह शनिवार को अपने एक मकान का बैनामा करने के लिए जानसठ तहसील कार्यालय पहुंचे थे। जैसे ही इस बात की जानकारी उनकी बेटी संजू और दामाद प्रवीण को हुई तो वे अपने अन्य रिश्तेदारों और ससुराल पक्ष के लोगों के साथ तहसील पहुंच गए। परिजनों ने राजेंद्र सिंह द्वारा की जा रही रजिस्ट्री का कड़ा विरोध शुरू कर दिया। इसी दौरान वहां मौजूद अधिवक्ताओं और बुजुर्ग के परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई।

मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

पुलिस की मौजूदगी में भी चलता रहा हंगामा

तहसील परिसर में मारपीट की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जानसठ रूपाली राव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि पुलिस के बीच-बचाव के बावजूद दोनों पक्ष शांत नहीं हुए और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस संघर्ष के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद कुमार शर्मा को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए घायल अधिवक्ता को तुरंत मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वकीलों के आक्रोश को देखते हुए तहसील में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि राजेंद्र नामक व्यक्ति अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री करने आए थे जिसका विरोध उनके दामाद और बेटी के ससुराल वालों ने किया। इसी विवाद में अधिवक्ताओं और हमलावर पक्ष के बीच हाथापाई हुई। पुलिस के अनुसार अधिवक्ताओं की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है और फरार हमलावरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: परिवहन मेले में सुलझी वाहन स्वामियों की समस्याएं, चार लाख से अधिक का कर जमा

मुजफ्फरनगर: परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को मुजफ्फरनगर परिवहन कार्यालय परिसर में एक विशाल 'परिवहन...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: परिवहन मेले में सुलझी वाहन स्वामियों की समस्याएं, चार लाख से अधिक का कर जमा

मुजफ्फरनगरः सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत, पीछे से आ रहे ट्रक को देख घबराहट में नीचे कूदा युवक

मुजफ्फरनगर: जनपद के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत संधावली फ्लाईओवर के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत, पीछे से आ रहे ट्रक को देख घबराहट में नीचे कूदा युवक

"प्रयागराज कोर्ट का बड़ा आदेश: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज होगा यौन शोषण का मुकदमा"

प्रयागराज। प्रयागराज की एक अदालत ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरुद्ध एक महिला द्वारा लगाए गए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  प्रयागराज 
"प्रयागराज कोर्ट का बड़ा आदेश: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज होगा यौन शोषण का मुकदमा"

पुलिस सुरक्षा या 'स्टेटस सिंबल'? इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सरकारी खर्च पर सुरक्षा मांगने वालों को लताड़ा

प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पुलिस सुरक्षा की मांग को लेकर दाखिल याचिकाओं पर बेहद सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
पुलिस सुरक्षा या 'स्टेटस सिंबल'? इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सरकारी खर्च पर सुरक्षा मांगने वालों को लताड़ा

इटावा में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्र की नृशंस हत्या, बोरे में बंद मिला शव

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ सिविल सेवा (UPSC) की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
इटावा में सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्र की नृशंस हत्या, बोरे में बंद मिला शव

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 2017 के बाद मुकदमे वापस लेने पर उठाए सवाल

      लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तीखा हमला...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 2017 के बाद मुकदमे वापस लेने पर उठाए सवाल

सर्वाधिक लोकप्रिय