"जब DM पहुँचे परीक्षा केंद्र: औचक निरीक्षण ही नहीं, छात्रों का बढ़ाया हौसला
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में चल रही बोर्ड परीक्षा के कई केंद्रों पर शनिवार को जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने छापा मारा। इस दौरान उन्होंने परीक्षा नकलविहीन कराने के निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों को दिए।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल सबसे पहले राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में चल रही बोर्ड परीक्षा का जायजा लेने पहुंची। उन्होंने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, प्रकाश एवं स्वच्छता की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा पूर्णतः नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराई जाए।
जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें बिना किसी तनाव के आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। परीक्षा केंद्र पर व्यवस्था सही पाए जाने पर प्रधानाचार्य प्रीति शर्मा की प्रसंशा की। जनपद के अन्य परीक्षा केन्द्रों पर भी उनके द्वारा निरीक्षण किया गया और जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाएं 2026 की परीक्षा जारी हैं। बागपत में हाईस्कूल के 13766 व इंटरमीडिएट के 13417 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। जिले में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ परीक्षाएं संपन्न कराई जा रही है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर लगाये गए हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां