बागपत: बच्चों के आधार में 5 और 15 वर्ष की आयु पर अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट, माता-पिता को सतर्क रहने का निर्देश

बागपत। 05 वर्ष और 15 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर बच्चों के आधार में बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है। अगर पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 5 से 07 और दूसरा 15 से 17 वर्ष के बीच नहीं कराया तो आधार निष्क्रिय हो सकता है एवं बच्चे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट से स्कूल प्रवेश, प्रतियोगिता परीक्षा, छात्रवृत्ति और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) का आसानी से लाभ उठाया जा सकता है।


भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ  द्वारा बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक् अपडेट हेतु राज्यव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय आधार अनु श्रवण समिति की बैठक कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए की आधार में होने वाले संशोधन के बारे में साफ स्पष्ट गाइड लाइन है उसका अनुपालन करें, अभियान के अंतर्गत उन बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) पूरा करने पर बल दिया है जो 05 वर्ष और 15 वर्ष के हो चुके हैं लेकिन अभी तक अपने आधार में बायोमेट्रिक् अपडेट नहीं कराया हैं। यह अपडेट आधार के अंतर्गत आवश्यक है। बच्चों के आधार में अनिवार्य अपडेट हेतु स्कूलों में विशेष आधार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, इसके अतिरिक्त माता-पिता या अभिभावक किसी भी आधार सेवा केंद्र या निर्दिष्ट आधार केंद्र पर जाकर अपने बच्चे का अनिवार्य बायोमेट्रिक् अपडेट करवा सकते हैं।

बड़ी खबर: अब चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में शुरू हुआ चार वर्षीय बीए-बीएड कोर्स ये भी पढ़ें  बड़ी खबर: अब चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में शुरू हुआ चार वर्षीय बीए-बीएड कोर्स


वर्त्तमान नियमों के अनुसार बच्चे के आधार में 05 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर पहला और 15 वर्ष की आयु प्राप्त होने पर दुसरा बायोमेट्रिक् अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटोग्राफ) अनिवार्य रूप से अपडेट किया जाना चाहिए।
बच्चों के बायोमेट्रिक डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए एमबीयू का समय पर पूरा होना जरूरी है। यदि अनिवार्य बायोमेट्रिक् अपडेट (एमबीयू) समय पर पूरा नहीं किया जाता है, तो वर्त्तमान नियमों के अनुसार आधार संख्या को निष्क्रिय किया जा सकता है।
यह अपडेट स्कूल में प्रवेश, प्रवेश परीक्षाओं के लिए पंजीकरण, छात्रवृत्ति का लाभ उठाने, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने में आधार के निर्बाध उपयोग को सुनिश्चित करता है। माता-पिता/अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बच्चों/आश्रितों के बायोमेट्रिक्स को आधार में प्राथमिकता के आधार पर अपडेट कराए। जनपद में 54110 पेंडिंग है एम यू वन में 26018 और एम यू 2 में 28092 कल बायोमेट्रिक संबंधित लंबित है सभी अपनी समय से बायोमैट्रिक अपडेट अवश्य कराये।

मुरादाबाद: चांद के दीदार के साथ रमजान का आगाज, मस्जिदों में गूंजी तरावीह की गूंज ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: चांद के दीदार के साथ रमजान का आगाज, मस्जिदों में गूंजी तरावीह की गूंज


नजदीकी आधार केंद्र का पता लगाने के लिए: https://bhuvan-app3.nrsc.gov.in/aadhaar/ पर लॉग इन करें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल ,अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय, प्रभागीय वन अधिकारी विनोद कुमार, एसडीएम बागपत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

मेरठ: एक दिन की ठंड के बाद फिर लौटी गरमी, आज तेज धूप के साथ बढ़ा पारा ये भी पढ़ें  मेरठ: एक दिन की ठंड के बाद फिर लौटी गरमी, आज तेज धूप के साथ बढ़ा पारा

 
 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में सदर समाधान दिवस: एडीएम और एसपी सिटी ने सुनीं जनसमस्याएं, महिला अपराध और साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर

   मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकता के अनुरूप शनिवार को तहसील सदर परिसर में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में सदर समाधान दिवस: एडीएम और एसपी सिटी ने सुनीं जनसमस्याएं, महिला अपराध और साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर

गोरखपुर में मानवता शर्मसार: शादी समारोह में गई मासूम से दरिंदगी, बच्ची खून से लथपथ मिली..क्षेत्र में भारी आक्रोश

गोरखपुर । गोरखपुर से एक अत्यंत हृदयविदारक और विचलित करने वाली खबर है। मुख्यमंत्री के गृह जनपद में एक 8...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में मानवता शर्मसार:  शादी समारोह में गई मासूम से दरिंदगी, बच्ची खून से लथपथ मिली..क्षेत्र में भारी आक्रोश

बाजार में लौटी हरियाली: सेंसेक्स 316 अंक चढ़कर 82,800 के पार, बैंकिंग और मेटल शेयरों में रही चमक

मुंबई। बैंकिंग और धातु सेक्टरों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी लौट आयी, हालांकि आईटी सेक्टर...
बिज़नेस 
बाजार में लौटी हरियाली: सेंसेक्स 316 अंक चढ़कर 82,800 के पार, बैंकिंग और मेटल शेयरों में रही चमक

देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार $725 अरब के पार, दुनिया में पांचवें स्थान पर भारत

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 8.663 अरब डॉलर बढ़कर 725.727 अरब डॉलर पर...
Breaking News  बिज़नेस 
देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार $725 अरब के पार, दुनिया में पांचवें स्थान पर भारत

लोकायुक्त ने भाजपा विधायक को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा..जानें क्या है यह पूरा मामला

बेंगलुरु। कर्नाटक लोकायुक्त ने गदग जिले के लक्ष्मेश्वर कस्बे में कथित रिश्वत मामले में शिरहट्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक...
Breaking News  राष्ट्रीय 
 लोकायुक्त ने भाजपा विधायक को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा..जानें क्या है यह पूरा मामला

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में मानवता शर्मसार: शादी समारोह में गई मासूम से दरिंदगी, बच्ची खून से लथपथ मिली..क्षेत्र में भारी आक्रोश

गोरखपुर । गोरखपुर से एक अत्यंत हृदयविदारक और विचलित करने वाली खबर है। मुख्यमंत्री के गृह जनपद में एक 8...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में मानवता शर्मसार:  शादी समारोह में गई मासूम से दरिंदगी, बच्ची खून से लथपथ मिली..क्षेत्र में भारी आक्रोश

फतेहपुर में अखिलेश यादव का तंज: “हथेली गर्म करो तो मिलती हैं सेवाएं”

फतेहपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को जनपद भ्रमण के दौरान उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फतेहपुर में अखिलेश यादव का तंज: “हथेली गर्म करो तो मिलती हैं सेवाएं”

यूपी के सभी बूथों पर 22 फरवरी को विशेष अभियान, मतदाता सूची में नाम जोड़ने-सुधारने का अवसर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय  लखनऊ 
यूपी के सभी बूथों पर 22 फरवरी को विशेष अभियान, मतदाता सूची में नाम जोड़ने-सुधारने का अवसर

गाजीपुर में दुखद हादसा: स्कूल में प्रार्थना के दौरान अचेत होकर गिरी आठवीं की छात्रा, हार्ट अटैक से मौत

गाजीपुर: जनपद के एक निजी स्कूल में शुक्रवार सुबह उस समय मातम पसर गया जब प्रार्थना सभा के दौरान कक्षा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गाजीपुर में दुखद हादसा: स्कूल में प्रार्थना के दौरान अचेत होकर गिरी आठवीं की छात्रा, हार्ट अटैक से मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय