कानपुर फर्जी मार्कशीट केस: एसआईटी गठित, एडीसीपी योगेश कुमार की कमान में 14 सदस्यीय टीम करेगी जांच

On

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में फर्जी मार्कशीट और डिग्री कांड की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया गया है। इस 14 सदस्यीय टीम की कमान एडीसीपी योगेश कुमार को सौंपी गई है। टीम जल्द ही छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) पहुंचकर गहन जांच करेगी और वहां के अधिकारियों तथा कर्मचारियों से पूछताछ करेगी। यह मामला तब सामने आया, जब किदवई नगर पुलिस ने एक कोचिंग सेंटर 'शैल ग्रुप ऑफ एजुकेशन' पर छापेमारी की। वहां से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और 900 से ज्यादा फर्जी डिग्री, मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट तथा अन्य दस्तावेज बरामद हुए। इनमें से सबसे ज्यादा 357 फर्जी मार्कशीट और डिग्री कानपुर विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के नाम से थीं।

मिशन 2027 की बिसात: लखनऊ में मोहन भागवत और सीएम योगी के बीच अहम बैठक, सत्ता की 'हैट्रिक' और संगठन-सरकार के तालमेल पर हुआ मंथन ये भी पढ़ें  मिशन 2027 की बिसात: लखनऊ में मोहन भागवत और सीएम योगी के बीच अहम बैठक, सत्ता की 'हैट्रिक' और संगठन-सरकार के तालमेल पर हुआ मंथन

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर बंद रहेगा मुद्रा बाजार, शेयर बाजार में होगा कारोबार ये भी पढ़ें  छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर बंद रहेगा मुद्रा बाजार, शेयर बाजार में होगा कारोबार

आरोपियों के पास से सीएसजेएमयू के डिप्टी रजिस्ट्रार की नकली मोहर भी मिली। गिरोह नौ राज्यों में सक्रिय था और हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के लिए 50 हजार, ग्रेजुएशन के लिए 50-75 हजार और बीटेक, एलएलबी और फार्मेसी डिग्री के लिए 1.5 से 2.5 लाख रुपए वसूलता था। गिरोह के सदस्य यूनिवर्सिटी के कुछ कर्मचारियों से मिलीभगत कर ऑनलाइन रिकॉर्ड में फर्जी एंट्री डालते थे ताकि दस्तावेज सत्यापन में सही दिखें। पुलिस को पोस्टडेटेड चेक और करोड़ों की संपत्ति के सबूत भी मिले हैं। कई वकीलों के नाम भी सामने आए हैं जिन्होंने फर्जी एलएलबी डिग्री ली थी।

शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे: मुरादाबाद के 60 गांवों से होकर गुजरेगा नया कॉरिडोर, एनएचएआई ने भूमि अधिग्रहण के लिए गजट किया जारी, ठाकुरद्वारा में सर्वाधिक प्रभावित होंगे गांव ये भी पढ़ें  शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे: मुरादाबाद के 60 गांवों से होकर गुजरेगा नया कॉरिडोर, एनएचएआई ने भूमि अधिग्रहण के लिए गजट किया जारी, ठाकुरद्वारा में सर्वाधिक प्रभावित होंगे गांव

एक दिन पहले सीएसजेएमयू के रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक ने बयान दिया था कि विश्वविद्यालय की ओर से कोई फर्जीवाड़ा नहीं हुआ है और पुलिस से कोई संपर्क भी नहीं हुआ। हालांकि, बरामद दस्तावेजों में विश्वविद्यालय की मोहर और रिकॉर्ड की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। जांच में कई अधिकारी और कर्मचारी रडार पर आ सकते हैं। एसआईटी अब विश्वविद्यालय परिसर में जाकर दस्तावेजों की जांच, कर्मचारियों से पूछताछ और संभावित मिलीभगत की गहराई तक पहुंचने का काम करेगी। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और मामले को सख्ती से आगे बढ़ाया जाएगा। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में सदर समाधान दिवस: एडीएम और एसपी सिटी ने सुनीं जनसमस्याएं, महिला अपराध और साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर

   मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकता के अनुरूप शनिवार को तहसील सदर परिसर में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में सदर समाधान दिवस: एडीएम और एसपी सिटी ने सुनीं जनसमस्याएं, महिला अपराध और साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर

गोरखपुर में मानवता शर्मसार: शादी समारोह में गई मासूम से दरिंदगी, बच्ची खून से लथपथ मिली..क्षेत्र में भारी आक्रोश

गोरखपुर । गोरखपुर से एक अत्यंत हृदयविदारक और विचलित करने वाली खबर है। मुख्यमंत्री के गृह जनपद में एक 8...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में मानवता शर्मसार:  शादी समारोह में गई मासूम से दरिंदगी, बच्ची खून से लथपथ मिली..क्षेत्र में भारी आक्रोश

बाजार में लौटी हरियाली: सेंसेक्स 316 अंक चढ़कर 82,800 के पार, बैंकिंग और मेटल शेयरों में रही चमक

मुंबई। बैंकिंग और धातु सेक्टरों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी लौट आयी, हालांकि आईटी सेक्टर...
बिज़नेस 
बाजार में लौटी हरियाली: सेंसेक्स 316 अंक चढ़कर 82,800 के पार, बैंकिंग और मेटल शेयरों में रही चमक

देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार $725 अरब के पार, दुनिया में पांचवें स्थान पर भारत

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 8.663 अरब डॉलर बढ़कर 725.727 अरब डॉलर पर...
Breaking News  बिज़नेस 
देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार $725 अरब के पार, दुनिया में पांचवें स्थान पर भारत

लोकायुक्त ने भाजपा विधायक को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा..जानें क्या है यह पूरा मामला

बेंगलुरु। कर्नाटक लोकायुक्त ने गदग जिले के लक्ष्मेश्वर कस्बे में कथित रिश्वत मामले में शिरहट्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक...
Breaking News  राष्ट्रीय 
 लोकायुक्त ने भाजपा विधायक को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा..जानें क्या है यह पूरा मामला

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में मानवता शर्मसार: शादी समारोह में गई मासूम से दरिंदगी, बच्ची खून से लथपथ मिली..क्षेत्र में भारी आक्रोश

गोरखपुर । गोरखपुर से एक अत्यंत हृदयविदारक और विचलित करने वाली खबर है। मुख्यमंत्री के गृह जनपद में एक 8...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में मानवता शर्मसार:  शादी समारोह में गई मासूम से दरिंदगी, बच्ची खून से लथपथ मिली..क्षेत्र में भारी आक्रोश

फतेहपुर में अखिलेश यादव का तंज: “हथेली गर्म करो तो मिलती हैं सेवाएं”

फतेहपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को जनपद भ्रमण के दौरान उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फतेहपुर में अखिलेश यादव का तंज: “हथेली गर्म करो तो मिलती हैं सेवाएं”

यूपी के सभी बूथों पर 22 फरवरी को विशेष अभियान, मतदाता सूची में नाम जोड़ने-सुधारने का अवसर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय  लखनऊ 
यूपी के सभी बूथों पर 22 फरवरी को विशेष अभियान, मतदाता सूची में नाम जोड़ने-सुधारने का अवसर

गाजीपुर में दुखद हादसा: स्कूल में प्रार्थना के दौरान अचेत होकर गिरी आठवीं की छात्रा, हार्ट अटैक से मौत

गाजीपुर: जनपद के एक निजी स्कूल में शुक्रवार सुबह उस समय मातम पसर गया जब प्रार्थना सभा के दौरान कक्षा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गाजीपुर में दुखद हादसा: स्कूल में प्रार्थना के दौरान अचेत होकर गिरी आठवीं की छात्रा, हार्ट अटैक से मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय