यूपी: ओडीओपी से जरी-जरदोजी को वैश्विक बाजार, सुरक्षा और सुशासन से तरक्की की रफ्तार तेज

On

शाहजहांपुर। कभी ‘सरफरोशी की तमन्ना’ के साथ आजादी की जंग में कूदने वाले रणबांकुरों की धरती शाहजहांपुर अब विकास, शिक्षा और औद्योगिक प्रगति की नई पहचान बनकर उभर रही है। लंबे समय तक उपेक्षा झेलने वाला यह जिला बीते वर्षों में मेडिकल कॉलेज, प्रस्तावित विश्वविद्यालय, औद्योगिक निवेश और गंगा एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाओं के जरिए परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा है। स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राम प्रसाद बिस्मिल की कर्मभूमि रहा यह जिला आज शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगा चुका है। बिस्मिल के नाम पर स्थापित मेडिकल कॉलेज न केवल स्थानीय मरीजों को आधुनिक उपचार दे रहा है, बल्कि अन्य जिलों और राज्यों के छात्र भी यहां से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।

 

मुरादाबाद: चांद के दीदार के साथ रमजान का आगाज, मस्जिदों में गूंजी तरावीह की गूंज ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: चांद के दीदार के साथ रमजान का आगाज, मस्जिदों में गूंजी तरावीह की गूंज

हैवानियत: डेढ़ साल के मासूम वहीब की पीट-पीटकर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्रूरता का खुलासा, सौतेले पिता पर लगा कत्ल का आरोप ये भी पढ़ें  हैवानियत: डेढ़ साल के मासूम वहीब की पीट-पीटकर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्रूरता का खुलासा, सौतेले पिता पर लगा कत्ल का आरोप

कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, अत्याधुनिक लैब और 100 बेड के अस्पताल की सुविधा से मरीजों को अब बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ता। उच्च शिक्षा के मोर्चे पर भी बड़ा बदलाव हुआ है। जिले का प्राचीन और विख्यात स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज अब विश्वविद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे स्थानीय छात्र-छात्राओं को बाहर पलायन नहीं करना पड़ेगा। एमए उत्तीर्ण छात्रा निशा कहती हैं, 'अब हमें बरेली या लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। यहीं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी और अभिभावक भी सुरक्षित महसूस करेंगे।' राजनीति विज्ञान के छात्र उपेंद्र सिंह के अनुसार विश्वविद्यालय बनने से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का रास्ता आसान हुआ है। आर्थिक मोर्चे पर जरी-जरदोजी ने जिले को नई पहचान दी है।

महाराष्ट्र: शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवनेर किले में भारी भीड़ से टूटी रेलिंग, भगदड़ के कारण कई लोग घायल ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र: शिवाजी महाराज की जयंती पर शिवनेर किले में भारी भीड़ से टूटी रेलिंग, भगदड़ के कारण कई लोग घायल

 

राज्य सरकार की एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत इस पारंपरिक हस्तशिल्प को नया जीवन मिला है। कभी विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुकी यह कला अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी जगह बना रही है। कारीगर मोहम्मद यासीन खान बताते हैं, पहले 4-5 कारीगर थे, आज 50 लोग काम कर रहे हैं। दुबई और सऊदी अरब से ऑर्डर मिल रहे हैं। आमदनी सात-आठ गुना बढ़ गई है।” उनके मु‍ताबिक, अब कारीगर 25 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक कमा रहे हैं। औद्योगिक विकास ने भी रफ्तार पकड़ी है। अल्ट्राटेक सीमेंट की फैक्ट्री समेत अन्य इकाइयों में हजारों युवाओं को रोजगार मिला है। औद्योगिक गलियारे का विस्तार और बेहतर कनेक्टिविटी से निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं।

 

गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ाव ने जिले को प्रदेश के प्रमुख शहरों से सीधे जोड़ दिया है। ग्रामीण अंचलों में भी सरकारी योजनाओं का असर दिख रहा है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत सुनीता पांडे जैसी महिलाओं को स्वरोजगार के साधन मिले हैं। सुनीता कहती हैं, 'सरकारी किट मिलने से मैं आत्मनिर्भर बनी हूं और परिवार का सहारा भी।' वहीं ‘ड्रोन दीदी’ पहल के जरिए महिलाएं खेती में आधुनिक तकनीक अपनाकर आय बढ़ा रही हैं। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, जिले में कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है और जनसुनवाई के माध्यम से त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रशासन 24 घंटे एक्शन मोड में रहता है, जिससे निवेश और विकास का माहौल मजबूत हुआ है। कभी उपेक्षा और निराशा की कहानियां सुनाने वाला शाहजहांपुर अब शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और हस्तशिल्प के समन्वित विकास के साथ नई पहचान गढ़ रहा है। क्रांति की इस धरती पर अब विकास का स्वर्णिम अध्याय लिखा जा रहा है। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर में सदर समाधान दिवस: एडीएम और एसपी सिटी ने सुनीं जनसमस्याएं, महिला अपराध और साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर

   मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकता के अनुरूप शनिवार को तहसील सदर परिसर में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में सदर समाधान दिवस: एडीएम और एसपी सिटी ने सुनीं जनसमस्याएं, महिला अपराध और साइबर सुरक्षा पर विशेष जोर

गोरखपुर में मानवता शर्मसार: शादी समारोह में गई मासूम से दरिंदगी, बच्ची खून से लथपथ मिली..क्षेत्र में भारी आक्रोश

गोरखपुर । गोरखपुर से एक अत्यंत हृदयविदारक और विचलित करने वाली खबर है। मुख्यमंत्री के गृह जनपद में एक 8...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में मानवता शर्मसार:  शादी समारोह में गई मासूम से दरिंदगी, बच्ची खून से लथपथ मिली..क्षेत्र में भारी आक्रोश

बाजार में लौटी हरियाली: सेंसेक्स 316 अंक चढ़कर 82,800 के पार, बैंकिंग और मेटल शेयरों में रही चमक

मुंबई। बैंकिंग और धातु सेक्टरों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी लौट आयी, हालांकि आईटी सेक्टर...
बिज़नेस 
बाजार में लौटी हरियाली: सेंसेक्स 316 अंक चढ़कर 82,800 के पार, बैंकिंग और मेटल शेयरों में रही चमक

देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार $725 अरब के पार, दुनिया में पांचवें स्थान पर भारत

मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 8.663 अरब डॉलर बढ़कर 725.727 अरब डॉलर पर...
Breaking News  बिज़नेस 
देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार $725 अरब के पार, दुनिया में पांचवें स्थान पर भारत

लोकायुक्त ने भाजपा विधायक को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा..जानें क्या है यह पूरा मामला

बेंगलुरु। कर्नाटक लोकायुक्त ने गदग जिले के लक्ष्मेश्वर कस्बे में कथित रिश्वत मामले में शिरहट्टी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक...
Breaking News  राष्ट्रीय 
 लोकायुक्त ने भाजपा विधायक को 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा..जानें क्या है यह पूरा मामला

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में मानवता शर्मसार: शादी समारोह में गई मासूम से दरिंदगी, बच्ची खून से लथपथ मिली..क्षेत्र में भारी आक्रोश

गोरखपुर । गोरखपुर से एक अत्यंत हृदयविदारक और विचलित करने वाली खबर है। मुख्यमंत्री के गृह जनपद में एक 8...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर में मानवता शर्मसार:  शादी समारोह में गई मासूम से दरिंदगी, बच्ची खून से लथपथ मिली..क्षेत्र में भारी आक्रोश

फतेहपुर में अखिलेश यादव का तंज: “हथेली गर्म करो तो मिलती हैं सेवाएं”

फतेहपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को जनपद भ्रमण के दौरान उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फतेहपुर में अखिलेश यादव का तंज: “हथेली गर्म करो तो मिलती हैं सेवाएं”

यूपी के सभी बूथों पर 22 फरवरी को विशेष अभियान, मतदाता सूची में नाम जोड़ने-सुधारने का अवसर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  राष्ट्रीय  लखनऊ 
यूपी के सभी बूथों पर 22 फरवरी को विशेष अभियान, मतदाता सूची में नाम जोड़ने-सुधारने का अवसर

गाजीपुर में दुखद हादसा: स्कूल में प्रार्थना के दौरान अचेत होकर गिरी आठवीं की छात्रा, हार्ट अटैक से मौत

गाजीपुर: जनपद के एक निजी स्कूल में शुक्रवार सुबह उस समय मातम पसर गया जब प्रार्थना सभा के दौरान कक्षा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
गाजीपुर में दुखद हादसा: स्कूल में प्रार्थना के दौरान अचेत होकर गिरी आठवीं की छात्रा, हार्ट अटैक से मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय