मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा टला: 50 यात्रियों से भरी शामली डिपो की रोडवेज बस खाई में गिरी, सभी सुरक्षित
मुजफ्फरनगर: जनपद के पानीपत-खटीमा मार्ग पर शनिवार को उस समय बड़ा हादसा होते-होते रह गया जब शामली डिपो की एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। बस में करीब 50 यात्री सवार थे और हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार शामली डिपो की बस संख्या यूपी-19 शामली से मुजफ्फरनगर की ओर आ रही थी। जैसे ही बस तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पानीपत-खटीमा मार्ग पर पहुंची, तभी एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के प्रयास में ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया। बस के चालक सुशील कुमार के मुताबिक सामने से आ रहे ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और बस सीधे सड़क किनारे बनी खाई में जा उतरी।
ये भी पढ़ें इंदिरापुरम में ‘स्कूटी पूल’ का वायरल वीडियो! गाजियाबाद की सड़कों पर स्कूली बच्चों की जान से खिलवाड़?पुलिस की तत्परता से टली जनहानि
हादसे की सूचना मिलते ही तितावी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बस के भीतर फंसे यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला। 50 सवारियों के बस में होने के बावजूद किसी के भी हताहत न होने पर पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली। यात्रियों को सुरक्षित निकालने के बाद पुलिस ने सड़क पर यातायात सुचारू कराया और दुर्घटनाग्रस्त बस को बाहर निकालने के लिए क्रेन मंगवाई।
ये भी पढ़ें तेज हवाओं और बूंदाबांदी से एनसीआर की हवा में सुधार, कई इलाके ऑरेंज से येलो जोन में पहुंचेक्रेन की मदद से बाहर निकाली गई बस
तितावी पुलिस ने भारी क्रेन की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद रोडवेज बस को खाई से बाहर खिंचवाया। बस चालक और परिचालक ने बताया कि अचानक हुए इस घटनाक्रम से यात्री काफी सहम गए थे, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने सभी को सुरक्षा प्रदान की। फिलहाल सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए अन्य वाहनों से रवाना कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सड़क सुरक्षा को लेकर चालकों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां