सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में भारी लापरवाही: बैंक के लॉकर में 'कैद' हुआ 10वीं का पेपर, 3 घंटे की देरी से शुरू हुई परीक्षा

मुजफ्फरनगर: जनपद के खतौली स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर शनिवार को सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा के अंग्रेजी के पेपर के दौरान अभूतपूर्व अव्यवस्था देखने को मिली। तकनीकी खराबी के चलते प्रश्नपत्र केनरा बैंक के लॉकर में ही लॉक हो गए, जिसके कारण परीक्षा निर्धारित समय के बजाय करीब 3 घंटे की देरी से शुरू हो सकी। इस घटना से छात्रों को भारी मानसिक तनाव झेलना पड़ा और अभिभावकों में स्कूल प्रशासन व बैंक के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है।

लाख कोशिशों के बाद भी नहीं खुला बैंक का लॉकर

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 10:00 बजे से 10वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर होना था। सीबीएसई के नियमों के मुताबिक प्रश्नपत्र बैंकों में सुरक्षित रखे जाते हैं। स्कूल स्टाफ जब सुबह 9:30 बजे केनरा बैंक पेपर लेने पहुँचा, तो वहां का लॉकर तकनीकी खराबी के कारण नहीं खुला। बैंक कर्मियों और स्कूल स्टाफ ने लॉकर खोलने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी समय बीत जाने के बाद स्कूल प्रशासन ने सीबीएसई बोर्ड को इस संकट की जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा टला: 50 यात्रियों से भरी शामली डिपो की रोडवेज बस खाई में गिरी, सभी सुरक्षित ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा टला: 50 यात्रियों से भरी शामली डिपो की रोडवेज बस खाई में गिरी, सभी सुरक्षित

ई-मेल से आया पेपर, मंगवाई गईं फोटोकॉपी मशीनें

जब बैंक का लॉकर नहीं खुला, तो बोर्ड ने आपातकालीन स्थिति में स्कूल की आधिकारिक मेल आईडी पर प्रश्नपत्र भेजा। इसके बाद खतौली के अन्य सीबीएसई स्कूलों से भी फोटोकॉपी मशीनें मंगवाई गईं। तीन से चार मशीनों की मदद से प्रिंटआउट निकालकर बच्चों को प्रश्नपत्र बांटे गए। सुबह 10:00 बजे शुरू होने वाला पेपर दोपहर 1:00 बजे शुरू हो सका, जो शाम 4:00 बजे जाकर संपन्न हुआ। परीक्षा केंद्र पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल, न्यू सेंट मैरी, लाल दयाल और श्री राम पब्लिक स्कूल सहित करीब 332 छात्र परीक्षा दे रहे थे।

मुजफ्फरनगर: दो दिन से गोली बरसाने वाले रीलबाज़ बदमाशों को पुलिस ने किया 'लंगड़ा', मुठभेड़ में 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: दो दिन से गोली बरसाने वाले रीलबाज़ बदमाशों को पुलिस ने किया 'लंगड़ा', मुठभेड़ में 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार

सात घंटे तक स्कूल में कैद रहे छात्र, अभिभावकों का फूटा गुस्सा

अभिभावक इंद्रेश कुमार ने स्कूल की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बच्चे सुबह 9:30 बजे से परीक्षा केंद्र के अंदर बैठे थे। उन्हें बाहर भी नहीं आने दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि 10वीं कक्षा का बच्चा 7 घंटे तक एक ही सीट पर बैठकर परीक्षा कैसे दे पाएगा? उन्होंने इसे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा कि यदि पेपर नहीं था, तो परीक्षा स्थगित कर देनी चाहिए थी, न कि फोटोकॉपी के भरोसे इस तरह परीक्षा करानी चाहिए थी।

सपा विधायक पंकज मलिक ने उठाया इंडिया AI इम्पैक्ट समिट-2026 का मुद्दा, गलगोटिया यूनिवर्सिटी को विधानसभा में घेरा ये भी पढ़ें  सपा विधायक पंकज मलिक ने उठाया इंडिया AI इम्पैक्ट समिट-2026 का मुद्दा, गलगोटिया यूनिवर्सिटी को विधानसभा में घेरा

मैनेजर ने बैंक पर फोड़ा लापरवाही का ठीकरा

स्कूल के मैनेजर कुलदीप त्यागी ने बताया कि यह पूरी तरह से बैंक की लापरवाही है। बैंक को समय रहते लॉकर की जांच करनी चाहिए थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीबीएसई के निर्देशानुसार मेल पर प्राप्त पेपर का प्रिंटआउट लेकर वितरण किया गया और छात्रों को परीक्षा के लिए पूरा समय दिया गया। वहीं, पुलिस और प्रशासन भी इस पूरी घटना पर नजर बनाए हुए है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

होली पर मुरादाबाद पुलिस का 'एक्शन प्लान': ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और होलिका दहन स्थलों का कड़ा पहरा

मुरादाबाद। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
होली पर मुरादाबाद पुलिस का 'एक्शन प्लान': ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और होलिका दहन स्थलों का कड़ा पहरा

मुजफ्फरनगर में जीएसटी का बड़ा एक्शन: 'रूप फर्नीचर' पर छापेमारी, टैक्स चोरी के सुराग मिलने से व्यापारियों में हड़कंप

मुजफ्फरनगर। जनपद में कर चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत जीएसटी विभाग की प्रवर्तन शाखा ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में जीएसटी का बड़ा एक्शन: 'रूप फर्नीचर' पर छापेमारी, टैक्स चोरी के सुराग मिलने से व्यापारियों में हड़कंप

काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

देहरादून- निदेशक मारपीट प्रकरण: भाजपा विधायक से करेगी जवाब-तलब; पार्टी ने की घटना की कड़ी निंदा

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक शिक्षा अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद शिक्षा विभाग...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादून- निदेशक मारपीट प्रकरण: भाजपा विधायक से करेगी जवाब-तलब; पार्टी ने की घटना की कड़ी निंदा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर विशेष अदालत ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

उत्तर प्रदेश

होली पर मुरादाबाद पुलिस का 'एक्शन प्लान': ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और होलिका दहन स्थलों का कड़ा पहरा

मुरादाबाद। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
होली पर मुरादाबाद पुलिस का 'एक्शन प्लान': ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और होलिका दहन स्थलों का कड़ा पहरा

काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

वाराणसी। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर विशेष अदालत ने पॉक्सो के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस पर स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  वाराणसी 
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बाल यौन शोषण के आरोप को किया खारिज, शिकायत को बताया झूठा

शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

फर्रुखाबाद । थाना नवाबगंज के ग्राम राजारामपुर मेंई में शनिवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान बड़ा हादसा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  औरैया  
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बारात आने से पहले करंट की चपेट में आए 5 युवक, हालत गंभीर

सर्वाधिक लोकप्रिय