गौरव: मुजफ्फरनगर की बेटी प्रीति सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान, कांस फिल्म फेस्टिवल तक पहुँची 'कोटा साड़ी' की चमक

सोनचिरैया ब्रांड के जरिए भारतीय वस्त्र विरासत को दी नई पहचान; केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ‘भारत की शान’ सम्मान से नवाजा

मुजफ्फरनगर। अपनी मिट्टी से मिले संस्कार और मेहनत के बल पर इंसान सात समंदर पार भी सफलता के झंडे गाड़ सकता है, इसे चरितार्थ कर दिखाया है मुजफ्फरनगर में जन्मी और पली-बढ़ी प्रीति सिंह ने। मुजफ्फरनगर की इस बेटी ने न केवल कॉर्पोरेट जगत की ऊंचाइयों को छुआ, बल्कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए 'सोनचिरैया' ब्रांड की स्थापना कर कोटा की पारंपरिक साड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान किया। आज प्रीति सिंह की सफलता की गूँज दिल्ली से लेकर कांस फिल्म फेस्टिवल तक सुनाई दे रही है, जो जनपद के लिए गर्व का विषय है।

विवाह के बाद कोटा (राजस्थान) में बसीं प्रीति सिंह ने एक सफल कॉर्पोरेट करियर को छोड़कर पारंपरिक बुनकरों और असली जरी की साड़ियों को बढ़ावा देने का कठिन रास्ता चुना। उन्होंने कोटा की महीन बुनाई और उत्कृष्ट कारीगरी को लुप्त होने से बचाने का संकल्प लिया। उनकी यह मेहनत उस समय रंग लाई जब उनकी डिजाइन की गई साड़ी को विश्व प्रसिद्ध कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया। यह मुजफ्फरनगर की बेटी के साथ-साथ भारतीय शिल्पकारों के लिए भी ऐतिहासिक क्षण था।

मुजफ्फरनगर: मनचले को पुलिस ने सिखाया सबक, कपड़े फाड़ देने की धमकी देने वाला गिरफ्तार  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: मनचले को पुलिस ने सिखाया सबक, कपड़े फाड़ देने की धमकी देने वाला गिरफ्तार 

केंद्रीय मंत्री ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर: 'मां मुझे मोबाइल से बचा लो'.. मासूमों ने माथे पर काली पट्टी बांधकर डिजिटल लत के खिलाफ बुलंद की आवाज ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: 'मां मुझे मोबाइल से बचा लो'.. मासूमों ने माथे पर काली पट्टी बांधकर डिजिटल लत के खिलाफ बुलंद की आवाज

प्रीति सिंह के इसी अटूट समर्पण को देखते हुए हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें “भारत की शान – भारत का अभिमान” सम्मान से नवाजा। इस कार्यक्रम में देश-विदेश की उन 29 चुनिंदा हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने भारतीय संस्कृति का डंका पूरी दुनिया में बजाया है। प्रीति सिंह को यह सम्मान मिलने पर मुजफ्फरनगर स्थित उनके पैतृक निवास पर खुशी का माहौल है।

मुजफ्फरनगर में वहलना में मिलावटी तेल और रिफाइंड फैक्ट्री का भंडाफोड़, प्रतिबंधित रसायनों के जरिए परोसा जा रहा था 'जहर' ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में वहलना में मिलावटी तेल और रिफाइंड फैक्ट्री का भंडाफोड़, प्रतिबंधित रसायनों के जरिए परोसा जा रहा था 'जहर'

संस्कारों और संघर्ष की कहानी

प्रीति सिंह अपनी इस सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय दादा मामचंद जी के ईमानदारी वाले संस्कारों को देती हैं। उनके पिता नरेंद्र सिंह (पूर्व मंडी सचिव) का प्रोत्साहन, माता बृजेश का स्नेह और पति हेमंग पारेख का अटूट सहयोग उनकी इस यात्रा की नींव रहा है। मुजफ्फरनगर की गलियों से शुरू हुआ यह सफर आज अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत का हिस्सा बन चुका है। प्रीति सिंह आज उन हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं, जो परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन बनाकर अपने सपनों को साकार करना चाहती हैं।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

"ये फैसला शर्मनाक है!"... सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मोदी 'महान व्यक्ति', पर टैरिफ नहीं घटायेंगे !

वॉशिंगटन। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा ग्लोबल टैरिफ को 'अवैध' करार देने के फैसले पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी चुप्पी...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
"ये फैसला शर्मनाक है!"... सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, बोले- मोदी 'महान व्यक्ति', पर टैरिफ नहीं घटायेंगे !

मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील क्षेत्र के राजपुर-छाजपुर गांव में बन रहे ड्रीम प्रोजेक्ट 'मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय' के निर्माण में मानकों की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर के वार्ड संख्या 39, सहारनपुर बस स्टैंड के पीछे स्थित इंद्रा कॉलोनी में चल रहे नाली व सड़क...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर। जनपद के बघरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरोत्तमपुर माजरा में सरकारी शिक्षा तंत्र की एक बेहद शर्मनाक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

पुलिसिंग के गुर: एसएसपी सतपाल अंतिल ने प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, निष्पक्ष जनसुनवाई और पारदर्शिता पर दिया बल

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सतपाल अंतिल ने पुलिस कार्यालय में आयोजित एक विशेष प्रशिक्षण सत्र के दौरान डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
पुलिसिंग के गुर: एसएसपी सतपाल अंतिल ने प्रशिक्षणाधीन उपनिरीक्षकों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश, निष्पक्ष जनसुनवाई और पारदर्शिता पर दिया बल

मुरादाबाद: बिलारी के प्राकृतिक गुड़ की महक अब ऑस्ट्रेलिया में, 1650 किलो की पहली खेप सात समंदर पार रवाना

मुरादाबाद/बिलारी। जनपद के बिलारी क्षेत्र के लिए आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। यहाँ के 'इफ्तेखार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बिलारी के प्राकृतिक गुड़ की महक अब ऑस्ट्रेलिया में, 1650 किलो की पहली खेप सात समंदर पार रवाना

रामपुर: अब गौशालाओं की होगी 24 घंटे 'लाइव' निगरानी, डीएम ने किया अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का शुभारंभ

रामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाले गौवंश संरक्षण कार्यक्रम को जनपद में और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर: अब गौशालाओं की होगी 24 घंटे 'लाइव' निगरानी, डीएम ने किया अत्याधुनिक सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का शुभारंभ

सर्वाधिक लोकप्रिय