शामली में रजवाहे की पटरी पर अवैध खड़जा निर्माण के मामले में हरकत में आया सिंचाई विभाग, काम करवाया बंद
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर सिम्भालका रेलवे अंडरपास के समीप कॉलोनाइजरो द्वारा अपने निजी स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए करने और अपने प्रोजेक्ट को आकर्षक बनाने के लिए सिंचाई विभाग के रजवाहे की पटरी पर करवाया जा रहा खडंजा निर्माण का कार्य सिचाई विभाग के अधिकारीयो द्वारा रुकवा दिया गया है।
जिसके चलते कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन महज काम रुकवाने से ही खाना पूर्ति की कार्रवाई की जाएगी या फिर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे कॉलोनाइजरों पर कोई विधिक कार्रवाई की जायेगी। क्योकि बगैर अनुमति के सरकारी संपत्ति से छेड़छाड़ करना गंभीर अपराधों की श्रेणी में आता है। जिसके लिए संविधान में दंड प्रावधान तय किए गए है। वही जिला प्रशासन को चाहिए कि ऐसे मामलों में संदेशात्मक कारवाई की जाए। जिससे भविष्य में कोई भी कॉलोनाइजर अपने निजी फायदे के लिए सरकारी रास्तों से छेड़छाड़ ना कर सके। गौरतलब है कि मौजूदा समय में योगी सरकार का बुलडोजर तमाम सरकारी जगह से अवैध कब्जे हटवा रहा है। तो वही अगर ऐसे में इस तरह के मामले सामने आएंगे तो इससे सरकार की छवि को तो नुकसान पहुंचेगा ही साथ ही अन्य कॉलोनाइजरो के हौसले बुलंद होंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां