शामली में किसानों के टयूवैलों और सरकारी नलकूपों से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कांबडौत स्थित आधा दर्जन से अधिक किसानों की टयूवैलों को निशाना बनाते हुए चोरों ने धावा बोला। टयूवैलों से चोरों ने लाखों रूपये का सामान चोरी किया है। चोर रात्रि में एक किसान की टयूवैल में ही तारों को जलाकर तांबा अपने साथ ले गए। सूचना पर पहुंची शामली कोतवाली, सर्विलांस व एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआएना किया और चोरों की तलाश शुरू कर दी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में भारी आक्रोश है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कांबडौत निवासी किसान नेता व भाकियू प्रदेश महासचिव अनिल मलिक , सोराज , प्रेम सिंह, बिजेन्द्र सिंह सतेंद्र , सुरेशपाल , विकास , जितेंद्र तथा सरकारी नलकूप 59 में सेंध लगाकर व ताले तोडकर चोरों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। चोर टयूवैलों से मोटर, केबल, स्टाटर अन्य जरूरी उपकरण चोरी कर लिए गए। इसके अलावा सरकारी नलकूप से भी उपकरण चोरी किए गए। ग्रामीणों ने बताया कि सवेरे जब किसान अपने खेतों में पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चल रहा। जिससे किसानों में रोष फैल गया। उन्होने बताया कि यह पहली चोरी नही बल्कि गत अप्रैल 2025 में में भी नलकूप चोरी की वारदात हुई थी, लेकिन उस मामले में आज तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी। किसानों का कहना है कि सिंचाई के समय पर इस प्रकार की घटनाएं फसलों के लिए भारी नुकसान का कारण बन रही हैं। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस, सर्विलांस व एसओजी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसानों की टयूवैलों पर हुई चोरी की घटना की जानकारी देते हुए किसानों को जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां