शामली में नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़: सहारनपुर की टीम ने मारा छापा, स्थानीय खाद्य विभाग की निष्ठा पर उठे सवाल

शामली। शहर के इंडस्ट्रियल एरिया कंडैला में रसायनों के जरिए जहर परोसने वाली एक अवैध पनीर फैक्ट्री का सहारनपुर से आई खाद्य विभाग की टीम ने भंडाफोड़ किया है। मंडलीय मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वी.के. राठी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई ने न केवल मिलावटखोरों, बल्कि शामली के स्थानीय खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

केमिकल से बन रहा था पनीर

शामली: अपर आयुक्त रमेश यादव ने किया कैराना तहसील का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के निस्तारण पर दिया जोर ये भी पढ़ें  शामली: अपर आयुक्त रमेश यादव ने किया कैराना तहसील का वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के निस्तारण पर दिया जोर

छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से तीन कुंतल नकली दूध और भारी मात्रा में जीरा व सादा पनीर बरामद किया गया। मौके से माल्टो डेस्ट्रिन पाउडर, ग्लूकोनो डेल्टा लैक्टोन और सफेद क्रिस्टल जैसे हानिकारक रसायन मिले हैं, जिनका उपयोग पनीर को 'सफेद और ताजा' दिखाने के लिए किया जा रहा था। टीम ने नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए हैं।

शामली में दुकान से सदका और जकात का डब्बा चोरी, चोर CCTV में कैद ये भी पढ़ें  शामली में दुकान से सदका और जकात का डब्बा चोरी, चोर CCTV में कैद

लाइसेंस रद्द, फिर भी बेखौफ धंधा

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक: 14 मार्च को होगा वादों का निस्तारण, प्रभारी सचिव ने दिए निर्देश ये भी पढ़ें  राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक: 14 मार्च को होगा वादों का निस्तारण, प्रभारी सचिव ने दिए निर्देश

हैरानी की बात यह है कि राजीव अग्रवाल नामक व्यक्ति द्वारा संचालित इस फैक्ट्री का लाइसेंस छह माह पूर्व ही निरस्त किया जा चुका था। इसके बावजूद, घनी आबादी वाले क्षेत्र में लंबे समय से यह अवैध धंधा धड़ल्ले से चल रहा था और शामली के बाजारों में जहरीला पनीर सप्लाई किया जा रहा था।

स्थानीय विभाग की 'कुंभकर्णी' नींद पर सवाल

सहारनपुर की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई ने स्थानीय अधिकारियों की भूमिका को कटघरे में खड़ा कर दिया है। चर्चा है कि क्या स्थानीय विभाग को वाकई इस बड़ी फैक्ट्री की भनक नहीं थी, या फिर 'सिक्कों की खनक' ने अधिकारियों की आँखों पर पट्टी बांध रखी थी? जनता के स्वास्थ्य से हो रहे इस खिलवाड़ ने प्रशासन की साख पर बट्टा लगा दिया है।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट में सुरक्षा की बड़ी चूक! अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने एस्टेट में घुसने की कोशिश कर रहे युवक को मार गिराया

मियामी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो एस्टेट में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश करने वाले...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट में सुरक्षा की बड़ी चूक! अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने एस्टेट में घुसने की कोशिश कर रहे युवक को मार गिराया

Ind vs Sa: बुमराह की मेहनत बेकार, बल्लेबाजी फ्लॉप—भारत को मिली बड़ी हार साउथ अफ्रीका ने जीता 76 रन से मुक़ाबला

Ind Vs Sa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए सुपर 8 के  मुकाबले की जिसने हर भारतीय क्रिकेट...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
Ind vs Sa: बुमराह की मेहनत बेकार, बल्लेबाजी फ्लॉप—भारत को मिली बड़ी हार साउथ अफ्रीका ने जीता 76 रन से मुक़ाबला

केशव प्रसाद मौर्य का जर्मनी दौरा, यूपी के लिए निवेश व निर्यात का बड़ा अवसर..वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में व्यापक विदेशी निवेश लाने की मुहिम जारी है। इसी क्रम में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
केशव प्रसाद मौर्य का जर्मनी दौरा, यूपी के लिए निवेश व निर्यात का बड़ा अवसर..वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

सुख का असली स्रोत: लोभ, धन और प्रभु की कृपा पर विचार

शास्त्रों का यह वचन सदैव प्रासंगिक है कि सुख और दुख केवल मन की अनुभूतियाँ हैं। विडंबना यह है कि...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
सुख का असली स्रोत: लोभ, धन और प्रभु की कृपा पर विचार

दैनिक राशिफल: 23 फरवरी 2026, सोमवार

मेष : कामकाज की व्यस्तता से सुख-चैन प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 23 फरवरी 2026, सोमवार

उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य का जर्मनी दौरा, यूपी के लिए निवेश व निर्यात का बड़ा अवसर..वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में व्यापक विदेशी निवेश लाने की मुहिम जारी है। इसी क्रम में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
केशव प्रसाद मौर्य का जर्मनी दौरा, यूपी के लिए निवेश व निर्यात का बड़ा अवसर..वन ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान

सहारनपुर में मेगा विधिक साक्षरता शिविर, नागरिकों को निशुल्क विधिक सहायता और योजनाओं की जानकारी

सहारनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मेगा विधिक साक्षरता शिविर, नागरिकों को निशुल्क विधिक सहायता और योजनाओं की जानकारी

जौनपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी आजमगढ़ से गिरफ्तार

लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश एटीएस ने जौनपुर न्यायालय परिसर और पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ाने की धमकी देने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  जौनपुर  
जौनपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी आजमगढ़ से गिरफ्तार

CM योगी आदित्यनाथ का विजन: अयोध्या के रामकथा पार्क में नया पर्यटक आवास, श्रद्धालुओं को मिलेगा 'अतिथि देवो भव:' सत्कार

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन के तहत तेजी से संवर रही रामनगरी में आने वाले अब हर श्रद्धालु...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
CM योगी आदित्यनाथ का विजन: अयोध्या के रामकथा पार्क में नया पर्यटक आवास, श्रद्धालुओं को मिलेगा 'अतिथि देवो भव:' सत्कार

सर्वाधिक लोकप्रिय