शामली में आवारा कुत्तों का खौफ: मासूम के सिर को बुरी तरह नोंचा, अस्पताल में बढ़े डॉग बाइट्स के मामले

शामली। जनपद में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब राह चलते मासूम बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। जिला संयुक्त चिकित्सालय में पिछले कुछ दिनों से कुत्तों के हमले के शिकार हुए मरीजों की संख्या में भारी इजाफा देखा जा रहा है। बीते दिन अस्पताल में आधा दर्जन से अधिक डॉग बाइट्स के मामले सामने आए, जिनमें से एक १२ वर्षीय बालक पर हुआ हमला इतना भयावह था कि उसे बचाने वाले लोगों के भी रोंगटे खड़े हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, शामली के विभिन्न क्षेत्रों में आवारा कुत्ते लगातार लोगों और बच्चों को अपना निशाना बना रहे हैं। सोमवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय में हमले का शिकार हुए दीपक, सुरेंद्र, अभिषेक, अंकित, परवीन, राजकुमार, आरिफ, अंकुश और १२ वर्षीय बालक देव उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया कि इन सभी मामलों में बालक देव की स्थिति सबसे गंभीर थी। आवारा कुत्ते ने बालक को जमीन पर गिराकर उसके सिर को बुरी तरह नोंच डाला था। आसपास मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से कुत्ते के जबड़े से बच्चे को छुड़ाया और उसकी जान बचाई।

शामली में चोरों के हौसले बुलंद फ्लोर मिल की दीवार काटकर हजारों की नगदी पर हाथ साफ ये भी पढ़ें  शामली में चोरों के हौसले बुलंद फ्लोर मिल की दीवार काटकर हजारों की नगदी पर हाथ साफ

गंभीर हालत में बालक को उसके पिता द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों को उसके सिर के जख्मों को भरने के लिए लगभग एक दर्जन टांके लगाने पड़े। हालांकि, प्राथमिक उपचार और सर्जरी के बाद अब बालक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि प्रतिदिन डॉग बाइट्स के दर्जनों मामले ओपीडी में आ रहे हैं, जो शहर और देहात क्षेत्रों में कुत्तों के बढ़ते आतंक की तस्दीक करते हैं।

कैराना में न्यायालय से फरार दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल ये भी पढ़ें  कैराना में न्यायालय से फरार दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्रशासन आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके हिंसक व्यवहार पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। कुत्तों के झुंड सड़कों और गलियों में जमा रहते हैं, जिससे बच्चों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। अभिभावकों ने नगर पालिका और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द ही इन खूंखार कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।

शामली में वृद्धा ने बड़े पुत्र पर जमीन हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप ये भी पढ़ें  शामली में वृद्धा ने बड़े पुत्र पर जमीन हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

पीएम तारिक रहमान के कार्यभार संभालते ही बांग्लादेश सेना में बड़ा फेरबदल: भारत से रक्षा सलाहकार वापस बुलाए गए, नए CGS की नियुक्ति

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रधानमंत्री तारिक रहमान की नई सरकार ने सेना और खुफिया तंत्र में बड़ा फेरबदल...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पीएम तारिक रहमान के कार्यभार संभालते ही बांग्लादेश सेना में बड़ा फेरबदल: भारत से रक्षा सलाहकार वापस बुलाए गए, नए CGS की नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप, अनजाने में मेरी शक्तियों को और मजबूत कर दिया

वाश‍िंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैर‍िफ को लेकर हाल ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। ट्रंप...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले राष्ट्रपति ट्रंप, अनजाने में मेरी शक्तियों को और मजबूत कर दिया

भारतीय नौसेना की बढ़ेगी समुद्री ताकत: चेन्नई में शामिल होगा 'डॉल्फिन हंटर' अंजदीप

चेन्नई: भारतीय नौसेना अपनी पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW) क्षमताओं को और अधिक धार देने के लिए तैयार है। आगामी 27...
राष्ट्रीय  अन्य राज्य 
भारतीय नौसेना की बढ़ेगी समुद्री ताकत: चेन्नई में शामिल होगा 'डॉल्फिन हंटर' अंजदीप

पाकिस्तानी के केपी में क्वाडकॉप्टर हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

पेशावर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में अर्धसैनिक बल, फेडरल कॉन्स्टैबुलरी (एफसी) को निशाना बनाकर किए गए एक के बाद एक...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पाकिस्तानी के केपी में क्वाडकॉप्टर हमला, तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

दैनिक राशिफल: 24 फरवरी 2026, मंगलवार

मेष : शनै:-शनै: स्थिती पक्ष की बनने लगेगी। प्रेमभाव बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 24 फरवरी 2026, मंगलवार

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का वैश्विक निवेश मिशन, सिंगापुर में पहले दिन ही 6,650 करोड़ के MoU साइन

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले दिन उत्तर प्रदेश को निवेश के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है।...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी का वैश्विक निवेश मिशन, सिंगापुर में पहले दिन ही 6,650 करोड़ के MoU साइन

लखनऊ : गर्मियों से पहले सरकार सतर्क, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीण पेयजल योजनाओं की समीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ : गर्मियों से पहले सरकार सतर्क, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्रामीण पेयजल योजनाओं की समीक्षा

यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी: 50 हजार का इनामी गौ-तस्कर पृथ्वीपाल सरोज गिरफ्तार

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गौ-तस्करी के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी: 50 हजार का इनामी गौ-तस्कर पृथ्वीपाल सरोज गिरफ्तार

सहारनपुर के गंगोह डबल मर्डर केस में 9 साल बाद आया फैसला 13 दोषियों को उम्रकैद की सजा

सहारनपुर। जनपद के गंगोह क्षेत्र में 9 साल पहले हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में अदालत ने अपना ऐतिहासिक फैसला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के गंगोह डबल मर्डर केस में 9 साल बाद आया फैसला 13 दोषियों को उम्रकैद की सजा

सर्वाधिक लोकप्रिय

मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर